Uttarakhand News

उत्तराखंड से बड़ी खबर, पूर्व मंत्री के बेटे पर दुष्कर्म के आरोप

देहरादून: इस वक्त की सबसे बड़ी खबर। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उत्तराखंड के पूर्व मंत्री दिनेश धनै के बेटे कनक धनै पर एक महिला ने दुष्कर्म जैसा गंभीर आरोप लगाया है। जिसके बाद पूरे प्रदेश में चर्चा का माहौल है।

रिपोर्ट्स के मुताबित ये बताया जा रहा है कि देहरादून निवासी महिला से दुष्‍कर्म और मारपीट के आरोप कनक धनै पर लगे हैं। इस मामले में पीड़ित महिला की तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कनक धनै से महिला की दोस्‍ती इंस्‍टाग्राम पर हुई थी। बाद में दोनों की मुलाकात हुई। इस दौरान कनक धनै ने महिला के साथ दुष्‍कर्म किया है। मामले की जांच की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की अचला पनेरू को मिली ICAR परीक्षा में सफलता,पूरे देश में मिला 8वां स्थान
To Top
Ad