बागेश्वर: उत्तराखंड के बागेश्वर में उपचुनाव होने हैं। इस सीट को जीतने के लिए कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दल पूरा जोर लगा रहे हैं। इस बीच बड़ी खबर बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार को लेकर आ रही है जिन्हें बागेश्वर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बॉबी के अलावा उनके 4 साथियों को पुलिस ने पकड़ा है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने सभी के खिलाफ अलग अलग धाराओं में केस दर्ज किया और कोर्ट में पेश किया। बॉबी पवार समेत अन्य लोगों को पुलिस ने नुमाईशखेत के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए लोगों में बॉबी पंवार, कार्तिक उपाध्याय, भूपेंद्र कोरंगा, राम कंडवाल, नितिन दत्त शामिल हैं। उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 188, 186, 171 G के तहत एक्शन लिया गया है। पुलिस अभी पांचों को कोर्ट में पेश किया। बॉबी की गिरफ्तारी के दो घंटे बाद पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने जानकारी दी। उन्होंने बताया बॉबी पंवार के खिलाफ देहरादून में एक केस दर्ज है। इस मामले में वो बेल पर हैं। बेल में कोर्ट के निर्देश हैं कि वह देहरादून में ही खास जगह में रहकर संगठन के काम कर सकते हैं। उन्हें अन्य स्थानों पर जाने की अनुमति नहीं है। पुलिस ने कहा कि बागेश्वर में विधानसभा उपचुनाव हैं और बॉबी पंवार की उसे प्रभावित करने की मंशा से यहां पहुंचे। प्रह्लाद कोंडे ने बताया पुलिस को व्हाटएप ग्रुप और इंटलीजेंस इनपुट मिला था और इसके आधार पर कार्रवाई की गई है।
