Sports News

चेन्नई टेस्ट- नायर ने जड़ा तिहरा शतक, दूसरे भारतीय बने


चेन्नई- टेस्ट क्रिकेट में 300 रन बनाने वाली लिस्ट में दूसरे भारतीय की एंट्री हो गई है। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांचवे के चौथे दिन करुण नायर ने नाबाद 303 रनों की पारी खेलकर  इतिहास रच दिया। इससे पहले टेस्ट क्रिकेट में 300 रन बनाने वाली लिस्ट में केवल विरेद्र सहवाग का नाम था। उन्होंने दो बार तिहरा शतक बनाया था। सहवाग ने  पहले 2004 में पाकिस्तान के खिलाफ 309 और उसके बाद 2008 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 319 रनों की रिकॉर्ड पारी खेली थी। आपको बता दे कि सहवाग ने 319 रनों की पारी चेन्नई में ही खेली थी। नायर का ये टेस्ट में पहला शतक है और उन्होंने 303* रनों की पारी खेलकर विश्व क्रिकेट को बता दिया कि वो किसी से कम नही है।

पांचवे टेस्ट के  चौथे दिन भारत ने 7 विकेट के नुकसान पर 759 पर अपनी पारी घोषित कर दी है। भारत ने इस मैच में कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए है। वहींं नायर पूर्व बल्लेबाज विरेंद्र सहवाग के बाद दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने गए है जिन्होंने तिहरा शतक लगाया है। नायर अपने करियर की तीसरी पारी में ही तिहरा शतक जड़ दिया।करुण तिहरा शतक बनाने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेटर बनने का गौरव हासिल किया। करुण से पहले वीरेंद्र सहवाग टेस्‍ट क्रिकेट में दो बार तिहरे शतक बना चुके हैं। सहवाग ने पाकिस्‍तान के खिलाफ मुल्‍तान में 309 रन और द. अफ्रीका के खिलाफ 319 रन बनाए थे। यह कारनामा चेन्‍नई में ही किया था। इसके साथ ही करुण नायर विश्‍व क्रिकेट में तिहरा शतक बनाने वाले 30वें बल्‍लेबाज बन गए है।

Join-WhatsApp-Group
To Top