Uttarakhand News

देहरादून- नशे में था दुल्हा, दुल्हन ने शादी से करने से किया इंकार

Ad

देहरादून– शराब के नशे में दूल्हे को देख गुस्साई दुल्हन ने सात फेरे लेने के बाद भी साथ जाने से इन्कार कर दिया। विवाद बढ़ा तो पुलिस भी बीच बचाव करने पहुंची, लेकिन दूल्हे की हरकत से नाराज दुल्हन नहीं मानी। दोनों पक्षों के बीच समझौते का प्रयास जारी है। पुलिस के मुताबिक डालनवाला थाना क्षेत्र के चंदर रोड में रुड़की से शुक्रवार की रात बरात आई थी। विवाह की रस्मों के बीच दूल्हा जब मंडप में आया तो वह नशे की हालत में था। दुल्हन को जब इस बात का अहसास हुआ तो वह भड़क उठी। उसने शादी से इन्कार कर दिया। बाद में काफी मान-मनौव्वल के बाद जैसे-तैसे मामला सुलझा तो दुल्हन सात फेरे लेने को तैयार हो गई, लेकिन बताया जा रहा कि फेरे लेने के बाद दूल्हे ने फिर से शराब गटक ली। इस हरकत के बाद दुल्हन और उसके परिजनों ने शादी से साफ इन्कार कर दिया। शनिवार सुबह बरात की विदाई का वक्त हुआ तो दुल्हन साथ जाने को तैयार नहीं हुई। बड़े-बुजुर्गों ने मामला सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद दोनों पक्ष डालनवाला थाने पहुंच गए। इस मामले में आराघर चौकी पर दोनों पक्षों के बीच बातचीत चलती रही।

Source:© HindiKhabar

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top