Nainital-Haldwani News

नोएड़ा- सड़क हादसे में हल्द्वानी के छात्र की मौत, एमेटी यूनिवर्सिटी से कर रहा था पढ़ाई

Ad

नोएडा-एक बार फिर नशे ने एक युवक की जान ले ली। हल्द्वानी के कार्तिक पाल सिंह नेगी ( 24 वर्ष) की सड़क हादसे में मौत हो गई । कार्तिक नोएडा की एमेटी यूनिवर्सिटी से बैचलर  ऑफ़ फाइनेंसियल  इन्वेस्टमेंट  एंड  एनालिसिस  की पढ़ाई कर रहा था। कार्तिक के साथ उसका दोस्त म्रिगांक सिंह भी था और वो गंभीर रूप से घायल हुआ है। 

खबर के मुताबिक दोनो ग्रेटर नोएडा से नोएडा की ओर आ रहे थे।  पुलिस के अनुसार ये एक्सिडेंट बुधवार रात 10.30 के आसपास हुआ। पुलिस ने बताया कि कार काफी स्पीड पर थी और अचानक ब्रेक लगाने से  पलट गई। हादसा नोएडा सेक्टर 125 के पास स्थित शिना मंदिर पर हुआ। हादसा i20 कार से हुआ। 

स्थानीय लोगों ने दोनो छात्रों को कार से निकालकर कर पुलिस को सूचना दी। जहां उपचार के वक्त डॉक्टरों ने कार्तिक को मृत घोषित किया। कार्तिक के सिर पर चोट आई थी। वही उसको दोस्त म्रिगांक  घायल है।  पुलिस को गाड़ी से शराब की बोतल भी मिली है और अनुमान लगाया जा रहा है गाड़ी चला रहे युवक कार्तिक नशे में था। कार्तिक नोएडा के सेक्टर 125 में पीजी में रहता था।

 

हादसे के बाद कॉलेज की  वाइस प्रेसिडेंट ( amity communication group) सविता मेहता ने दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पूरा कॉलेज प्रशासन इस घटना से सकते में है।

 

 

 

 

 

news source-http://timesofindia.indiatimes.com

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top