Viral

भगवान ने स्त्री की रचना करने में लगाया सबसे ज्यादा वक्त, जानें


नई दिल्ली: इस दुनिया की सबसे उलझी पहेली स्त्री है। कहा जाता है कि इसे समझना और सुलझाना बहुत मुश्किल है। भगवान ने स्त्री की रचना बहुत फुरसत से की थी। भगवान ने स्त्री की रचना में काफी वक्त लगाया था।  दरअसल भगवान जब स्त्री की रचना कर रहे थे तो ये प्रक्रिया 6 दिन तक चलती रही थी।देवदूत ने भगवान से पूछा था कि आपकों स्त्री की रचना में इतना समय क्यों लग रहा है? इसका उत्तर देते हुए भगवान ने कहा कि यह मेरे वह रचना है जिसमें करोड़ों गुण है। स्त्री हर हालात में अपने आप को संभाले  रहती है। अपने अलावा यह परिवार को भी संभालती है। अपने बच्चों के अलावा अपने परिवार को एक जैसा प्यार करती है। तबीयत खराब होने के बाद भी 18-20 घंटे काम पर लगी रहती है। देवदूत ने भगवान से स्त्री की सोचने की समता पर भी प्रश्न किया। भगवान ने कहा कि यह केवल सोच नहीं सकती बल्कि हर समस्या को संभालने की क्षमता भी रखतीं है। देवदूत ने जब स्त्री के मुंह की त्वचा को छुआ तो पानी जैसा लगा। उन्होंने भगवान से पूछा कि ये पानी क्या है। भगवान ने बताया कि यह पानी आंसू है। जब कभी भी स्त्री दुखी होती है तो अपने आंसू से दुख जाहिर करती है। यही आंसू उसे किसी नाजुक हालात से लड़ने का साहस देती है और मजबूत बनाती है। देरदूत ने भगवान का धन्य किया की आपने ऐसी रचना की। भगवान ने कहा कि स्त्री परिवार की हिम्मत बनेगी और उसे गंभीर परिस्थिति से निकालेगी।

भगवान ने बताई स्त्री की कमी – पढ़ने के लिए अगली स्लाइड पर जाए

Join-WhatsApp-Group

Pages: 1 2

To Top