News

योगी कैबिनेट में मंत्रियों को मिला विभाग , जानें


लखनऊ। उत्तर प्रदेश की नवगठित योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रियों को बुधवार को विभाग आवंटित कर दिए गए। राजभवन की ओर से जारी बयान के मुताबिक राज्यपाल राम नाईक ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के प्रस्ताव पर दोनों उप मुख्यमंत्रियों सहित सभी 22 मंत्रियों, स्वतंत्र प्रभार के नौ राज्यमंत्रियों और 13 राज्यमंत्रियों को विभागों के आवंटन को अनुमोदन प्रदान कर दिया है।

मुख्यमंत्री ने गृह, आवास व शहरी नियोजन, राजस्व, खाद्य व रसद, नागरिक आपूर्ति, खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन, अर्थ व संख्या, भूतत्व व खनिकर्म, बाढ़ नियंत्रण, कर निबंधन, कारागार, सामान्य प्रशासन, सचिवालय प्रशासन, गोपन, सर्तकता, नियुक्ति, कार्मिक, सूचना, निर्वाचन, संस्थागत वित्त, नियोजन, राज्य सम्पत्ति, नगर भूमि, उत्तर प्रदेश पुनर्गठन समन्वय, प्रशासनिक सुधार, कार्यक्रम कार्यान्वयन, राष्ट्रीय एकीकरण, अवस्थापना, समन्वय, भाषा, वाह्य सहायतित परियोजना, अभाव, सहायता व पुनर्वास, लोक सेवा प्रबंधन, किराया नियंत्रण, उपभोक्ता संरक्षण, बाट माप आदि विभाग अपने पास रखे हैं।

Join-WhatsApp-Group

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को लोक निर्माण, खाद्य प्रसंस्करण, मनोरंजन कर, सार्वजनिक उद्यम विभाग का कार्यभार आवंटित किया गया है। इसके साथ ही उप मुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा को माध्यमिक व उच्च शिक्षा, विज्ञान व प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रानिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग का कार्यभार दिया गया है। कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही को कृषि, कृषि शिक्षा व कृषि अनुसंधान विभाग, सुरेश खन्ना को संसदीय कार्य, नगर विकास और शहरी समग्र विकास विभाग, स्वामी प्रसाद मौर्य को श्रम व सेवा योजना, नगरीय रोजगार व गरीबी उन्मूलन महकमा, सतीश महाना को औद्योगिक विकास और राजेश अग्रवाल को वित्त विभाग का जिम्मा दिया गया है।

कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी को महिला कल्याण, परिवार कल्याण, मातृ व शिशु कल्याण और पर्यटन विभाग, दारा सिंह चौहान को वन व पर्यावरण, जन्तु उद्यान और उद्यान विभाग, धरमपाल सिंह को सिंचाई विभाग, एसप सिंह बघेल को पशुधन, लघु सिंचाई और मत्स्य विभाग सौंपा गया है।

सत्यदेव पचौरी को खादी, ग्रामोद्योग, रेशम, वस्त्रोद्योग, सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम और निर्यात प्रोत्साहन विभाग, रमापति शास्त्री को समाज कल्याण, अनुसूचित जाति व जनजाति कल्याण विभाग, जय प्रकाश सिंह को आबकारी व मद्यनिषेध, ओम प्रकाश राजभर को पिछड़ा वर्ग कल्याण, विकलांग जन विकास विभाग, बृजेश पाठक को विधि व न्याय, अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत और राजनैतिक पेंशन विभाग का दायित्व दिया गया है।

इसके अलावा लक्ष्मी नारायण चौधरी को दुग्ध विकास, धमार्थ कार्य, संस्कृति व अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, चेतन चौहान को खेल व युवा कल्याण, व्यवसायिक शिक्षा और कौशल विकास विभाग, श्रीकांत शर्मा को ऊर्जा विभाग, राजेन्द्र प्रताप सिंह को ग्रामीण अभियंत्रण सेवा महकमे का कार्यभार सौंपा गया है। सिद्घार्थ नाथ सिंह को चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग, मुकुट बिहरी वर्मा को सहकारिता, आशुतोष टण्डन को प्राविधिक शिक्षा व चिकित्सा शिक्षा विभाग व नंद कुमार नंदी को स्टाम्प और न्यायालय शुल्क, पंजीयन व नागरिक उड्डयन विभाग आवंटित किया गया है।

स्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्रियों में अनुपमा जायसवाल को बेसिक शिक्षा, बाल विकास व पुष्टाहार, राजस्व व वित्त विभाग, सुरेश राणा को गन्ना विकास व चीनी मिलें, औद्योगिक विकास विभाग, उपेन्द्र तिवारी को जल सम्पूर्ति, भूमि विकास व जल संसाधन, परती भूमि विकास, वन व पर्यावरण, जन्तु उद्यान, उद्यान और सहकारिता विभाग का कार्यभार सौंपा गया है।

इसके अलावा डॉक्टर महेन्द्र सिंह को ग्रामीण विकास, समग्र ग्राम विकास और चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग, स्वतंत्र देव सिंह को परिवहन, प्रोटोकाल और ऊर्जा, भूपेन्द्र सिंह चौधरी को पंचायती राज व लोक निर्माण विभाग दिया गया है। धरम सिंह सैनी को आयुष, अभाव सहायता व पुनर्वास विभाग, अनिल राजभर को सैनिक कल्याण, खाद्य प्रसंस्करण, होमगार्डस, प्रांतीय रक्षक दल, नागरिक सुरक्षा व स्वाति सिंह को एनआरआई, बाढ़ नियंत्रण कृषि निर्यात, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार, महिला कल्याण, परिवार कल्याण, मातृ व शिशु कल्याण विभाग का कार्य आवंटित किया गया है।

राज्यमंत्रियों में गुलाबो देवी को समाज कल्याण, अनुसूचित जाति व जनजाति कल्याण विभाग, जय प्रकाश निषाद को पशुधन व मत्स्य, राज्य सम्पत्ति व नगर भूमि विकास विभाग, अर्चना पाण्डेय को खनन, आबकारी और मद्यनिषेध विभाग, जय कुमार सिंह जैकी को कारागार और लोक सेवा प्रबंधन विभाग का दायित्व सौंपा गया है।

इसके अलावा अतुल गर्ग को खाद्य-रसद, नागरिक आपूर्ति, किराया नियंत्रण, उपभोक्ता संरक्षण, बाट माप, खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन विभाग, रणवेन्द्र प्रताप सिंह को कृषि, कृषि शिक्षा और कृषि अनुसंधान विभाग, नीलकंठ तिवारी को विधि-न्याय, सूचना, खेल व युवा कल्याण विभाग, मोहसिन रजा को विज्ञान व प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रानिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी, मुस्लिम वक्फ और हज विभाग का दायित्व दिया गया है।

इसके अलावा गिरीश यादव को नगर विकास, अभाव सहायता व पुनर्वास विभाग, बलदेव सिंह औलख को अल्पसंख्यक कल्याण और सिंचाई विभाग, मन्नु कोरी को श्रम सेवा योजन विभाग, संदीप सिंह को बेसिक, माध्यमिक, उच्च, प्राविधिक, चिकित्सा शिक्षा और सुरेश पासी को आवास, व्यवसायिक शिक्षा, कौशल विभाग का कार्यभार आवंटित किया गया है।

To Top