National News

राम रहीम को 20 साल की सजा, कोर्ट में होने लगा बलात्कारी


नई दिल्ली: डेरा सच्चा सौदा के चीफ राम रहीम को साध्वी यौन शोषण के दो मामलों में  कोर्ट ने दोषी मानते हुए 10 और 10 साल की सजा सुनाई।दुष्कर्मी गुरमीत राम रहीम को दोनों केस में अलग-अलग10-10 साल की जेल की सजा काटनी होगी। इस तरह वह 20 साल जेल में रहेगा। राम रहीम मामले में उसके वकील ने शाम में मीडिया के सामने बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि अदालत ने उनके मुवक्किल को 10 साल की सजा व दोनों केस में 15-15 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।उन्होंने कहा कि रेप की दोनों पीड़िताओं को 14-14 लाख रुपए मुआवजा देने को कहा गया है।कोर्ट ने जैसे ही अपना फैसला सुनाया वैसे ही  बलात्कारी बाबा गुरमीत राम रहीम कोर्ट परिसर के बाहर फूट-फूट कर रोने लगा। वह काफी देर तक कोर्ट परिसर के बाहर बैठकर रोता रहा। राम रहीम को 15 साल पुराने बलात्कार के मामले में 20 साल की सजा सुनाई गई है। राम रहीम को धारा 376, 506 और 511 के तहत सजा सुनाई गई है। गत 25 अगस्त को कोर्ट ने राम रहीम को दोषी ठहराया था। लेकिन सुरक्षा माहौल को देखते हुए उन्हें सजा सोमवार को सुनाई गई। सुरक्षा को देखते हुए रोहतक जेल में ही कोर्ट बनाया गया। सीबीआई के वकील ने  कहा कि राम रहीम का जुर्म गंभीर है, इसलिए सख्त से सख्त सजा दी जाए। जबकि गुरमीत राम रहीम के वकील ने बाबा के सामाजिक कार्यों और उम्र की  दलील देकर नरमी बरतने का आग्रह करने लगे। बचाव पक्ष ने कहा कि राम रहीम समाज सेवी हैं। उन्होंन जन कल्याण के कार्यों से जुड़े है और बहुत कार्य किए हैं। इसका संज्ञान लेते हुए नरमी बरती जानी चाहिए। वकील ने बाबा की सेहत भी हवाला दिया। उन्होंने इसके अलावा अनाथ बच्चों और सेना को रक्तदान की भी बात कही। इस दौरान राम रहीम लगातार रोता रहा, और कहता रहा कि जज साहब मुझे माफ कर दो।सजा सुनते ही राम रहीम ने हाथ जोड़ कर माफी मांगी। राम रहीम फर्श पर बैठकर रोने लगा और कहने लगा, मैं यहां से कहीं नहीं जाऊंगा। इस पर वकीलों ने राम रहीम को काफी समझाया।

To Top