
Uttarakhand 4th Class Bharti 2026 | Chowkidar Vacancy | 2364 Posts | 48000 Applications : उत्तराखंड में बढ़ती बेरोजगारी की तस्वीर एक बार फिर सामने आई है। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चौकीदार (चतुर्थ श्रेणी) के 2364 पदों के लिए अब तक करीब 48 हजार आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। औसतन एक पद पर 20 से अधिक अभ्यर्थी दावेदारी कर रहे हैं।
शिक्षा विभाग ने 4 फरवरी से चौकीदार भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी। आवेदन ‘प्रयाग पोर्टल’ के माध्यम से 5 मार्च तक किए जा रहे हैं। इस भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता दसवीं से कम रखी गई है…लेकिन बड़ी संख्या में स्नातक और परास्नातक अभ्यर्थियों ने भी आवेदन किया है।
शिक्षा मंत्री Dhan Singh Rawat ने स्पष्ट किया है कि भर्ती में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। विभागीय सूत्रों के अनुसार आवेदन संख्या लगातार बढ़ रही है।
जिलेवार पद और आवेदन संख्या
पौड़ी – 340 पद | 4400 आवेदन
टिहरी – 268 पद | 4804 आवेदन
नैनीताल – 208 पद | 3356 आवेदन
पिथौरागढ़ – 197 पद | 5736 आवेदन
देहरादून – 195 पद | 2195 आवेदन
ऊधमसिंह नगर – 182 पद | 3555 आवेदन
चमोली – 179 पद | 4625 आवेदन
उत्तरकाशी – 135 पद | 5590 आवेदन
चंपावत – 120 पद | 2353 आवेदन
रुद्रप्रयाग – 106 पद | 2529 आवेदन
हरिद्वार – 91 पद | 2724 आवेदन
बागेश्वर – 89 पद | 2517 आवेदन
भर्ती के लिए बड़ी संख्या में आए आवेदनों ने प्रदेश में रोजगार की स्थिति को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज कर दी है।






