Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी रामपुर रोड में सड़क किनारे खड़ी कार में बैंक्वेट हॉल संचालक का शव बरामद

Ad

Haldwani: Car: Dead Body: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल के नजदीक खड़ी एक कार में एक युवक का शव बरामद हुआ। घटना सुशीला तिवारी अस्पताल के आसपास की बताई जा रही है, जहां वाहन के भीतर युवक मृत अवस्था में मिला।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अस्पताल के पास एक कार काफी देर से खड़ी थी। स्थानीय लोगों को जब कार के अंदर एक व्यक्ति अचेत अवस्था में दिखाई दिया तो उन्होंने नजदीक जाकर देखा, लेकिन उसमें कोई हलचल नहीं थी। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित कुमार और कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने वाहन का दरवाजा खुलवाकर जांच की, जिसमें युवक को मृत पाया गया। शुरुआती जांच में शरीर पर किसी स्पष्ट बाहरी चोट के निशान नजर नहीं आए हैं। हालांकि मौत की असली वजह का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

मृतक की पहचान अरुण बिष्ट के रूप में हुई है, जो बरेली रोड क्षेत्र में एक बैंक्वेट हॉल का संचालन करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। घटना के बाद से मृतक के परिवार में शोक का माहौल है और क्षेत्र में भी तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top