Pauri News

एक विवाद और असर…जिस जिम में 150 लोग थे वहां अब 15 लोग बचे हैं

Mohammad Deepak
Ad

Deepak Kumar : Kotdwar : Gym Owner Controversy : Viral Video Uttarakhand: Local Business Impact : Mohammad Deepak : उत्तराखंड के कोटद्वार में जिम संचालक दीपक कुमार…जो खुद को मोहम्मद दीपक भी बताते हैं, इन दिनों आर्थिक और सामाजिक दबाव से जूझ रहे हैं। एक स्थानीय विवाद के बाद उनके जिम की सदस्य संख्या में भारी गिरावट आई है।

दीपक के अनुसार पहले उनके जिम में रोज करीब 150 सदस्य वर्कआउट के लिए आते थे…लेकिन अब यह संख्या घटकर 12 से 15 रह गई है। उनका जिम किराए की इमारत की दूसरी मंजिल पर संचालित होता है और मासिक किराया 40 हजार रुपये है। यही उनके परिवार की मुख्य आय का साधन है।

दीपक ने कहा कि 26 जनवरी को एक घटना के दौरान उन्होंने एक बुजुर्ग दुकानदार के समर्थन में आवाज उठाई थी। कथित तौर पर कुछ लोग उस दुकानदार पर दुकान के नाम से एक शब्द हटाने का दबाव बना रहे थे। इसी दौरान हुए विवाद में जब दीपक से उनका नाम पूछा गया तो उन्होंने अपना नाम मोहम्मद दीपक बताया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया…जिसके बाद वे अचानक चर्चा में आ गए।

उनका कहना है कि 31 जनवरी को कुछ संगठनों से जुड़े लोग उनके जिम के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे थे…हालांकि पुलिस ने स्थिति संभाल ली। दीपक का दावा है कि उसी दिन कुछ लोग जिम के अंदर भी घुस आए थे जिससे वहां मौजूद सदस्य घबरा गए। इसके बाद से लोगों ने आना कम कर दिया।

घटती सदस्यता ने दीपक की आर्थिक स्थिति को प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि हाल ही में घर बनवाया है और हर महीने 16 हजार रुपये की लोन किश्त भी देनी पड़ रही है। लगातार तनाव के कारण उनकी तबीयत भी खराब हुई। परिवार पर भी असर पड़ा…उनकी बेटी ने कुछ समय के लिए स्कूल जाना बंद कर दिया था…हालांकि अब वह दोबारा जाने लगी है।

इन सबके बावजूद दीपक को उम्मीद है कि हालात धीरे-धीरे सामान्य होंगे और पुराने सदस्य फिर से जिम लौटेंगे। स्थानीय प्रशासन की ओर से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाहों से बचने की अपील की गई है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top