
Uttarakhand Politics : BJP Joining : Ex-Servicemen Join BJP : PM Modi Policies : उत्तराखंड में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। सभी पूर्व सैनिकों ने पार्टी मुख्यालय पहुंचकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और कार्यशैली से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़े हैं।
प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार और तरुण बंसल ने नए सदस्यों को पार्टी की रीति-नीति और विचारधारा की जानकारी दी। इसके बाद उन्हें पार्टी का पटका पहनाकर औपचारिक रूप से सदस्यता दिलाई गई।
इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि भाजपा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की विचारधारा पर चलने वाली पार्टी है…जो राष्ट्र प्रथम की भावना को मानती है। उन्होंने कहा कि सैनिकों का अनुशासित जीवन और समर्पण पार्टी को और मजबूत करेगा और विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में मदद करेगा।
भाजपा में शामिल होने वालों में ऑनरेरी कैप्टन अजय रावत, कैप्टन बचन सिंह रावत, कैप्टन चंदन सिंह, कैप्टन मदन सिंह गोसाई समेत बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक शामिल रहे।






