
Rudrapur Crime News : Fake Aadhaar PAN Racket : STF Uttarakhand : Rudrapur Police Action : Uttarakhand Crime News : रुद्रपुर में पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने फर्जी आधार और पैन कार्ड बनाने वाले एक जनसेवा केंद्र का भंडाफोड़ किया है। आरोपी लंबे समय से बिना पंजीकरण के जनसेवा केंद्र चलाकर लोगों के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार कर रहा था।
पुलिस के अनुसार ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के मछली बाजार में संचालित गंगवार जनसेवा केंद्र पर छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड, शैक्षिक प्रमाण पत्र और इन्हें तैयार करने के उपकरण बरामद किए गए। मौके से रामपुर निवासी चेतन कुमार को गिरफ्तार किया गया है।
पूछताछ में आरोपी ने कहा कि वह मोबाइल एप्लीकेशन की मदद से लोगों की फोटो, नाम और पता बदलकर फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड और अंकतालिकाएं तैयार करता था। इन दस्तावेजों का इस्तेमाल सिडकुल क्षेत्र की कंपनियों में नौकरी पाने के लिए किया जाता था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।






