Champawat News

चंपावत उपचुनाव में सीएम धामी को AAP से मिल सकती है चुनौती, दीपक बाली ने दिया HINT


चंपावत: राज्य में एक बार फिर से चुनाव का माहौल बनने लगा है। चंपावत उपचुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस में तो पहले ही टक्कर होने का अंदेशा लगाया जा रहा था। जहां भाजपा से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनाव लड़ने वाले हैं तो वहीं कांग्रेस ने महिला कार्ड खेलते हुए निर्मल गहतोड़ी को मैदान पर उतारा है। लेकिन अब आम आदमी पार्टी भी मैदान पर उतरने वाली है।

चंपावत विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा कांग्रेस के बाद आम आदमी पार्टी भी चुनाव लड़ने पर विचार कर रही है। बीते रोज आप के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने इस बारे में कहा कि सभी पदाधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया जाएगा। जिसके बाद चंपावत में प्रत्याशी उतारने पर कुछ फैसला लिया जाएगा।

Join-WhatsApp-Group

इस दौरान दीपक बाली ने कहा कि वर्तमान में पार्टी अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करना चाहती है। धरातल पर संगठन का दायरा बढ़ाने के ऊपर जोर दिया जा रहा है। इसी वजह से 13 पदों पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। बता दें कि इसमें हाल ही में कांग्रेस से इस्तीफा देकर आप में शामिल हुए जोत सिंह बिष्ट को भी बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें प्रदेश संगठन समन्वयक बनाया गया है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधानसभा चुनाव में खटीमा सीट से चुनाव हार गए थे। जिसके बाद चंपावत के विधायक कैलाश गहतोड़ी ने उनके लिए अपनी सीट खाली कर दी थी। अब चंपावत उपचुनाव के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी तैयारी में जुट गए हैं। उनके सामने अभी तक कांग्रेस एक चुनौती है। लेकिन अब आम आदमी पार्टी भी एक चुनौती पेश करने की कोशिश कर रही है।

To Top