Dehradun News

ना हार मानी और ना ही टूटा भरोसा, टिहरी के सिलवाल गांव की अंजू भट्ट UPSC में हुई सफल


Upsc Result: Anju Bhatt: देहरादून के विकासनगर क्षेत्र के बरोटीवाला की रहने वाली अंजू भट्ट ने सिविल सेवा परीक्षा पास कर अपने परिवार और गांव का नाम गर्व से ऊँचा कर दिया है। उन्होंने यह साबित कर दिखाया कि अगर लगन और मेहनत सच्ची हो तो कोई भी सपना हकीकत में बदला जा सकता है।

Ad

अंजू का परिवार मूल रूप से टिहरी जनपद के सिलवाल गांव का है, लेकिन लंबे समय से वह विकासनगर के बरोटीवाला में रह रहे हैं। उनके पिता किशोरी लाल भट्ट असम राइफल्स में सूबेदार के पद पर नागालैंड में तैनात हैं, जबकि उनकी माँ इंदु भट्ट एक गृहिणी हैं।

Join-WhatsApp-Group

अपनी स्कूली शिक्षा अंजू ने विकासनगर के एक निजी विद्यालय से पूरी की। इसके बाद उन्होंने सहारनपुर के बादशाही बाग स्थित ग्लोकल विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस में बीटेक की डिग्री हासिल की।

अंजू का सपना सिविल सेवा में जाने का बचपन से ही था। कक्षा 10 से उन्होंने इस लक्ष्य को पाने की ठान ली थी और तभी से उन्होंने घर पर ही पढ़ाई शुरू कर दी। कठिन परिश्रम और आत्मविश्वास के साथ उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की। हालांकि, पहले तीन प्रयासों में उन्हें सफलता नहीं मिली, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। लगातार कोशिशों और धैर्य के साथ उन्होंने चौथे प्रयास में सफलता प्राप्त की और ऑल इंडिया रैंक 312 हासिल की।

उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार में बल्कि पूरे गांव में खुशी और गर्व का माहौल है। अंजू की कहानी आज उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है जो अपने सपनों को साकार करने की राह पर चल रहे हैं।

To Top