Nainital-Haldwani News

वार्षिक खेल महोत्सव में वेंडी स्कूल के बच्चों का कमाल का प्रदर्शन

Ad

Gaulapar: Vendy School: Haldwani: Sports Day: गौलापार स्थित वेंडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक खेल महोत्सव का शुभारंभ बड़े ही उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा की गई, जिन्होंने अपनी मासूम अदाओं और जोश से सभी का मन मोह लिया।


खेल महोत्सव के अंतर्गत छोटे बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार की रेस आयोजित की गईं, जिनमें फन रेस, बैलेंस रेस सहित अन्य मनोरंजक खेल शामिल रहे। बच्चों ने पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ खेलों में भाग लिया। विद्यालय परिसर तालियों, मुस्कान और बच्चों की खुशियों से गूंज उठा।


इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ. विकल बवाड़ी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों से बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान समय में खेलों का भविष्य अत्यंत उज्ज्वल है और आज अनेक विद्यार्थी खेलों के माध्यम से सरकारी नौकरियाँ एवं ऊँचे मुकाम हासिल कर रहे हैं।
विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. भावना बवाड़ी ने अपने संबोधन में कहा कि खेल जीवन का एक अभिन्न अंग हैं।

खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से विद्यार्थी अपने भविष्य को और अधिक सशक्त बना सकते हैं, तथा आज खेलों के जरिए लोग देश-विदेश में अपनी पहचान बना रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य विजय जोशी, स्कूल कोऑर्डिनेटर मंजू थापा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि ऐसे आयोजनों से बच्चों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा मिलता है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top