Uttarakhand News

विदेश में होगी एशियन लीजेंड्स लीग,रुद्रपुर में इंटरनेशनल खिलाड़ियों के साथ लांच हुई ट्रॉफी

Ad

Asian Cricket Legend League: रुद्रपुर में रविवार को एशियन लीजेंड्स लीग (ALL) की आधिकारिक ट्रॉफी का भव्य अनावरण किया गया, जिसके साथ ही बहुप्रतीक्षित दूसरे सीज़न की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। यह लीग 2 जून 2026 से शुरू होगी और इसमें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के कई दिग्गज खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

ट्रॉफी अनावरण समारोह में थिसारा परेरा, असगर अफगान, ऋषि धवन और एंजेलो परेरा समेत कई प्रमुख क्रिकेटर मौजूद रहे, जिससे कार्यक्रम की रौनक और बढ़ गई।

इस मौके पर थिसारा परेरा ने लीग के पिछले सीज़न को सफल बताते हुए आगामी संस्करण को लेकर उत्साह जताया। उन्होंने कहा कि यह लीग खिलाड़ियों के बीच प्रतिस्पर्धा, तालमेल और प्रशंसकों के जुनून के कारण खास बनती है और इस बार सभी टीमें बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार हैं।

वहीं ऋषि धवन ने प्रशंसकों के समर्थन को अहम बताते हुए कहा कि दर्शकों की ऊर्जा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर बड़ा असर डालती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस सीज़न में भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिलेगा और उनकी टीम ट्रॉफी जीतने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी।

लीग के निदेशक नीरज कुकरेजा ने कहा कि एशियन लीजेंड्स लीग का उद्देश्य एशिया के अनुभवी और मशहूर क्रिकेटरों को एक मंच पर लाना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि लीग पेशेवरता, प्रतिस्पर्धा और मनोरंजन के उच्च मानकों पर खरी उतरेगी।

इस लीग में कुल छह टीमें हिस्सा लेंगी—इंडियन रॉयल्स, श्रीलंकन लायंस, अफगानिस्तान पठान, एशियन स्टार्स, पाकिस्तान पैंथर्स और बांग्लादेश टाइगर्स। हालांकि, वर्तमान युद्ध जैसी स्थिति के चलते खाड़ी देशों की टीमें इस बार लीग का हिस्सा नहीं बन पाएंगी। एशियन लीजेंड्स लीग जून 2026 में आयोजित की जाएगी, जिसे लेकर क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top