
Nainital : Uttarakhand News : Child Prodigy : World Record : SuYashi Tiwari : Spiritual Talent : Mantra Recitation : Influencer Book of World Records : उत्तराखण्ड में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है….और यह बात साबित कर दिखाई है महज 3 साल 4 माह की सुयशी तिवारी ने। मल्लीताल निवासी सुयशी ने अपनी अद्भुत क्षमता से विशेषज्ञों को भी चौंका दिया है।
सुयशी का नाम अब Influencer Book of World Records में दर्ज हो चुका है। 13 अक्टूबर 2025 को संस्था ने आधिकारिक प्रमाण पत्र जारी कर उसकी यह उपलब्धि विश्व रिकॉर्ड के रूप में मान्यता दी। सुयशी ने 29 सितंबर 2025 को मात्र एक मिनट में कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने…मंत्र को दस बार स्पष्ट और शुद्ध उच्चारण किया। रिकॉर्ड टीम ने यह प्रदर्शन देखकर उसकी एकाग्रता और सटीकता की सराहना की।
सुयशी वर्तमान में गुरुग्राम में रहती हैं और London Kids School की नर्सरी में पढ़ती हैं। परिवार का कहना है कि घर में नियमित आध्यात्मिक माहौल होने के कारण सुयशी में मंत्रों और भजनों में स्वाभाविक रुचि विकसित हुई।
परिवार के अनुसार सुयशी की स्मरण शक्ति विलक्षण है। वह 20 से अधिक मंत्र कंठस्थ बोल लेती है और पूरी हनुमान चालीसा बिना किसी रुकावट के पढ़ सकती है। रिकॉर्ड संस्था ने इस उपलब्धि को लगातार अभ्यास, ध्यान और सीखने की तेज गति का परिणाम बताया। प्रमाण पत्र में सुयशी की प्रतिभा को उभरती मानसिक क्षमता और अनुशासन की मिसाल बताया गया।
सुयशी की यह उपलब्धि यह दिखाती है कि शुरुआती उम्र में बच्चों में आध्यात्मिक जागरूकता और सकारात्मक ऊर्जा विकसित की जा सकती है।






