Sports News

टोक्यो ओलंपिक में भारत को एक और मेडल, पहलवान बजरंग पूनिया ने जीता कांस्य

टोक्यो ओलंपिक में भारत को एक और मेडल, पहलवान बजरंग पूनिया ने जीता कांस्य

नई दिल्ली: टोक्यो ओलंपिक से भारत के लिए खुशखबरी आई है। एक और मेडल भारत ने जीत लिया है। इस बार फ्रीस्टाइल कुश्ती में भारत के स्टार पहलवान बजरंग पूनिया ने 65 किलो भार वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है।

बता दें सेमीफाइनल राउंड में हारने के बाद शनिवार को बजरंज पूनिया का मुकाबला कजाकिस्तान के दौलत नियाजबेकोव के साथ हुआ। जिसमें बजरंग पूनिया ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 8-0 से मुकाबला जीत लिया है।

Join-WhatsApp-Group

इस कांस्य पदक जीतने के साथ ही भारत की टोक्यो ओलंपिक में पदकों की संख्या छह हो गई है। भारत का बढ़िया प्रदर्शन लगातार जारी है। भारत ने इसके साथ ही सबसे सफल रहे 2012 लंदन ओलिंपिक के मेडल रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। लंदन में भारतीय दल ने 6 मेडल जीते थे। बता दें कि ये मेडल बजरंग पूनिया का पहला ब्रॉन्ज मेडल है।

To Top