Dehradun News

आज सावधान रहें! उत्तराखंड के इन जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

WEATHER UPDATE
Ad

Uttarakhand Weather Update : Rain Alert, Snowfall News : Dehradun Weather : IMD Forecast : मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों के लिए बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। आने वाले कुछ दिनों तक मौसम बदलता रहेगा।

24 मार्च को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश हो सकती है। इन इलाकों में गरज-चमक भी रहेगी और 3300 मीटर से ऊपर बर्फबारी की संभावना है। बाकी जिलों में मौसम साफ रहेगा।

25 मार्च को भी इन पांच जिलों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी रहेगी। अन्य जगहों पर मौसम शुष्क रहेगा।

26 मार्च को मौसम में बदलाव आएगा और सभी पहाड़ी जिलों में बारिश हो सकती है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होगी…जबकि मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहेगा।

27 मार्च को भी पहाड़ों में ऐसा ही मौसम रहेगा। 28 मार्च को बारिश फिर से सीमित इलाकों तक सिमट जाएगी।

29 मार्च को पूरे उत्तराखंड में बारिश होने की संभावना है। इसलिए लोगों को मौसम को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top