CM Corner

PM मोदी के कार्यक्रम से पहले CM धामी खुद सड़कों पर उतरकर हर व्यवस्था की ले रहे जानकारी

pushkar singh dhami
Ad

Pushkar Singh Dhami | PM Modi Dehradun Visit | Jaswant Ground Inspection | Dat Kali Temple | Uttarakhand News | Security Arrangements : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 अप्रैल को प्रस्तावित देहरादून दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़ी कैंट स्थित जसवंत ग्राउंड और मां डाट काली मंदिर तक सड़क मार्ग से स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, पेयजल, बिजली और स्वच्छता समेत सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी तैयारियां समयबद्ध और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरी की जाएं…ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

मुख्यमंत्री ने सुरक्षा व्यवस्था को विशेष प्राथमिकता देते हुए कहा कि सभी एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ काम करें। साथ ही उन्होंने यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने और आपातकालीन सेवाओं को हर समय उपलब्ध रखने के निर्देश भी दिए।

जसवंत ग्राउंड में मंच, दर्शक दीर्घा और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी उन्होंने अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली और कार्यक्रम की गरिमा के अनुरूप सभी तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने मां डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और कार्यक्रम की सफलता की कामना की।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट सहित प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top