Nainital-Haldwani News

भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा अब बन गए कैबिनेट मंत्री, जानिए उनका संघर्ष भरा सफर

RamSinghKaida
Ad

Uttarakhand Politics : Ram Singh Kaida : Bhimtal MLA : Dhami Cabinet Expansion : उत्तराखंड की राजनीति में एक और जमीनी नेता ने बड़ी छलांग लगाई है। Bhimtal MLA Ram Singh Kaida को मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami के मंत्रिमंडल विस्तार में Cabinet Minister बनाया गया है। शुक्रवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उन्होंने पद और गोपनीयता की शपथ लेकर अपने लंबे राजनीतिक सफर को नई ऊंचाई दी।

कॉलेज राजनीति से शुरू हुआ सफर

राम सिंह कैड़ा का राजनीतिक सफर कॉलेज कैंपस से शुरू होकर सत्ता के शीर्ष तक पहुंचा है। उन्होंने नैनीताल के MBPG College Nainital में Student Union President के रूप में अपनी पहचान बनाई। छात्र राजनीति के इसी दौर ने उन्हें सक्रिय राजनीति की राह दिखाई। शुरुआती समय में वे Indian National Congress से जुड़े रहे और संगठन में सक्रिय भूमिका निभाई।

क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत से मजबूत हुई पकड़

Grassroot Politics में सक्रिय रहते हुए राम सिंह कैड़ा ने क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के रूप में चुनाव जीतकर अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत की। स्थानीय स्तर पर उनके जनसंपर्क और सक्रियता ने उन्हें एक लोकप्रिय नेता के रूप में स्थापित किया। उनकी पत्नी भी ब्लॉक प्रमुख रह चुकी हैं…जिससे परिवार की राजनीतिक सक्रियता का भी अंदाजा लगाया जा सकता है।

निर्दलीय विधानसभा चुनाव जीत कर चौकाया

Independent Election Victory के तौर पर वर्ष 2017 में उन्होंने बड़ा राजनीतिक दांव खेला। जब उन्हें कांग्रेस से टिकट नहीं मिला…तो उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया। इस फैसले ने सबको चौंका दिया और उन्होंने चुनाव जीतकर पहली बार विधायक बनने का गौरव हासिल किया।

भाजपा टिकट पर दूसरी बार बने विधायक

निर्दलीय रहते हुए भी वे Bharatiya Janata Party के करीब रहे। इसके बाद Uttarakhand Assembly Election 2022 में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ते हुए उन्होंने दूसरी बार जीत हासिल की और अपनी राजनीतिक स्थिति को और मजबूत किया।

कैबिनेट मंत्री बनकर मिला बड़ा मौका

अब Dhami Cabinet Expansion में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद राम सिंह कैड़ा के सामने प्रदेश के विकास और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की बड़ी जिम्मेदारी है। उनका यह सफर उत्तराखंड की राजनीति में जमीनी कार्यकर्ता से कैबिनेट मंत्री बनने तक की प्रेरक कहानी बन गयी है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top