Champawat News

चंपावत के भुवन की गजब है कहानी… 20 साल नेवी में नौकरी के बाद PWD में बनें जेई

Uttarakhand: News: Champawat News: Bhuwan Kharkwal:उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने जूनियर इंजीनियर (JE) परीक्षा 2024 का रिजल्ट रिलीज घोषित हो गया है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा दिसंबर 2023 में करायी थी। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग 1097 जूनियर इंजीनियर पदों पर नियुक्ति करेगा। इसमें उम्मीदवार को पहले लिखित परीक्षा हुई थी और उसके बाद उनका डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन हुआ था।  इस भर्ती प्रक्रिया के बाद जूनियर इंजीनियर को उत्तराखंड के विभिन्न विभागों जैसे कृषि, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और सिविल में नियुक्त किया जाएगा।  उत्तराखंड में जूनियर इंजीनियर की सैलरी 44,900 रुपये से लेकर 1,42,000 रुपये होती है। आपको बता दें कि UKPSC JE 2024 परीक्षा का कुल अंक 920 था। परीक्षा में पूछे गए सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव (MCQ) फॉर्मेट में थे। परीक्षा में चार थे, जिसमें जनरल हिन्दी, जनरल इंग्लिश, इंजीनियरिंग स्ट्रीम पेपर 1 और पेपर 2 ( सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और कृषि इंजीनियरिंग) शामिल थे। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी थी, गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक कम किए जाते हैं।

चंपावत के भुवन खर्कवाल बनें JE

चंपावत खर्क ककनौला के रहने वाले भुवन खर्कवाल को भी जेई परीक्षा में कामयाबी मिली हैं। पीडब्ल्यूडी विभाग में JE पद के लिए उनका चयन हुआ। जानकारी के मुताबिक, 20 साल इंडियन नेवी में सेवा करने के बाद भुवन विभिन्न परीक्षाओं के लिए घर पर ही तैयारी कर रहे थे। इससे पूर्व SSC CGL 2018, SSC CPO 2023, UKPSC JE 2021, Intelligence Bureau, UKPSC JE 2023 की परीक्षाएं पास कर लीं थी। भुवन खर्कवाल अपने गांव के सामाजिक कार्यक्रमों में भी बढ़ चढ़कर भाग लेते हैं। भुवन खर्कवाल के पिताजी स्वर्गीय दुर्गादत्त खर्कवाल जी खटीमा में एडवोकेट थे। माताजी का कैंसर के कारण 2008 में निधन हो गया था। वह इस उपलब्धि का श्रेय अपने परिवार और इष्ट मित्रों को दे रहे हैं।

Join-WhatsApp-Group

To Top