
Dehradun Holiday Update : Mahavir Jayanti 2026 : उत्तराखंड सरकार ने महावीर जयंती की छुट्टी को लेकर चल रही सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। सरकार की ओर से जारी नए आदेश के अनुसार अब महावीर जयंती की छुट्टी 31 मार्च के बजाय 30 मार्च सोमवार को रहेगी।
पहले जारी सरकारी कैलेंडर में यह अवकाश 31 मार्च को तय किया गया था…लेकिन जैन पंचांग के अनुसार महावीर जयंती 30 मार्च को पड़ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने अवकाश की तारीख में संशोधन कर दिया है।
Holiday Update: जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि 30 मार्च को सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे…जबकि 31 मार्च को सामान्य रूप से कामकाज जारी रहेगा। इस फैसले के बाद सरकारी कर्मचारियों को बड़ा फायदा मिला है।
दरअसल 29 मार्च को रविवार है और उसके तुरंत बाद 30 मार्च को महावीर जयंती की छुट्टी होने से लगातार दो दिन का वीकेंड मिल गया है…जिससे कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।
महावीर जयंती जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्म दिवस के रूप में मनाई जाती है। यह पर्व अहिंसा, शांति और सत्य के संदेश के लिए जाना जाता है और हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है।
सरकार के इस फैसले से अब छुट्टी को लेकर चल रहा भ्रम पूरी तरह खत्म हो गया है और लोगों को स्पष्ट जानकारी मिल गई है।






