
Rajasthan Politics : Bahadur Singh Koli Statement : Rajasthan Budget Debate : BJP Congress Controversy : Rajasthan Assembly News : राजस्थान विधानसभा में बजट चर्चा के दौरान वैर विधानसभा से बीजेपी विधायक बहादुर सिंह कोली के बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस के बजट की तुलना क्रमशः लड़के और लड़की के जन्म से करते हुए टिप्पणी की…जिसके बाद विपक्ष ने कड़ी आपत्ति जताई और माफी की मांग की है।
भरतपुर जिले की वैर विधानसभा सीट से विधायक बहादुर सिंह कोली ने सदन में कहा कि भाजपा सरकार का बजट युवा है…जबकि कांग्रेस सरकार के बजट पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने विवादित तुलना की। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सरकार के बजट को लड़के के जन्म से जोड़ते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बजट पर भी टिप्पणी की। उनके इस बयान के दौरान सदन में मौजूद कुछ सदस्य हंसते हुए भी नजर आए।
विधायक के इस बयान पर विपक्ष ने तीखी प्रतिक्रिया दी। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली ने इसे महिलाओं के प्रति अपमानजनक और संकीर्ण सोच का उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि बेटियों ने देश और समाज के विकास में अहम योगदान दिया है और इस तरह की भाषा लैंगिक समानता के प्रयासों को कमजोर करती है।
विपक्ष ने विधायक से सार्वजनिक माफी की मांग की है। इस बयान को लेकर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है और मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।






