National News

राजस्थान: अलवर 15 वर्षीय लड़की के बलात्कार मामले में भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा को घेरा!


Alwar: राजस्थान के अलवर में 11 जनवरी को एक मूक-बधिर लड़की के साथ बलात्कार की घटना सामने आई. दरिंदो ने मूक-बधिर लड़की के साथ ना सिर्फ बलात्कार किया बल्कि किसी नुकीले वस्तु से लड़की के प्राइवेट पार्ट को भी जख्मी कर दिया. इस घटना ने सभी के मन में दिल्ली के निर्भया कांड की यादें ताजा कर दी. इस घटना को लेकर सियासत गरमाती नजर आ रही है और भाजपा कांग्रेस को आड़े हाथों लेती दिख रही है।

भाजपा के निशाने पर हैं प्रियंका गांधी वाड्रा.

Join-WhatsApp-Group


आपको बता दें कि इन दिनों प्रियंका गांधी वाड्रा ने यूपी में चल रहे चुनाव के चलते एक नारा दिया लड़की हूं लड़ सकती हूं जिसको लेकर अब भाजपा के नेताओं ने प्रियंका गांधी वाड्रा को निशाने पर लिया क्योंकि उनकी पार्टी कांग्रेस राजस्थान राज्य में सत्ता में है. बहरहाल अभी तक प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस मामले को लेकर चुप्पी साधी हुई है.

क्योंकि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा इन दिनों राजस्थान में है तो भाजपा नेता किरोड़ी लाल मीणा के साथ कुछ लोगों ने गुरुवार को प्रियंका गांधी वाड्रा से मिलने की कोशिश की जिसके बाद किरोड़ी लाल मीणा और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया. भाजपा अलवर के विधायक, जिला अध्यक्ष और सांसद महंत बालक नाथ बालक नाथ योगी ने भी इस मामले को लेकर राजस्थान सरकार के खिलाफ मौन जुलूस निकाला और “लड़की हूं लड़ सकती हूं कहने वाली कांग्रेस के राज में लड़कियां नहीं हैं सुरक्षित, गहलोत सरकार इस्तीफा दो के बैनर लेकर धरना दिया।” भाजपा ने राजस्थान में जगह जगह धरना प्रदर्शन किया और पुतला फूंका।

इसी मामले पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री और जोधपुर से सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत ने ट्वीट करते हुए लिखा “राजस्थान में कांग्रेस का राज है और लड़कियों, महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों की संख्या बढ़ती ही जा रही है।
कांग्रेस का उत्तर प्रदेश में “लड़की हूं लड़ सकती हूं” का झूठा नारा इनके लिए चुनावी क्षेत्र का ड्रामा है।”

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी इस मामले को लेकर प्रियंका गांधी वाड्रा को घेरा और कहा जब हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं को इस घटना के बारे में पता चला तो वह प्रियंका गांधी वाड्रा से मिलने पहुंचे ताकि राजस्थान कांग्रेस तुरंत इस मामले पर कार्रवाई करें पर प्रियंका गांधी अपना जन्मदिन मनाने में व्यस्त थीं।

To Top