Jobs

BOB भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी, कई पदों पर आवेदन शुरू

Ad

BOB Recruitment 2026 | Bank Jobs | Wealth Management | Apply Online : Bank of Baroda ने वेल्थ मैनेजमेंट सर्विसेज (WMS) में भर्ती 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत कुल 104 पदों पर उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं।

इन पदों में ग्रुप हेड, टेरिटरी हेड, सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर और वेल्थ स्ट्रैटेजिस्ट जैसे अहम पद शामिल हैं। अलग-अलग पदों के लिए अलग संख्या में सीटें निर्धारित की गई हैं…जिनमें सबसे ज्यादा 70 पद सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर के हैं।

योग्यता और उम्र सीमा
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में स्नातक डिग्री होना जरूरी है। इसके अलावा संबंधित क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन, मैनेजमेंट डिग्री या NISM/IRDA सर्टिफिकेट को अतिरिक्त योग्यता माना जाएगा। उम्र सीमा पद के अनुसार 24 से 45 वर्ष तक तय की गई है, जबकि आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

कैसे होगा चयन
चयन प्रक्रिया में सबसे पहले उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग होगी। इसके बाद ऑनलाइन टेस्ट या अन्य मूल्यांकन और फिर इंटरव्यू या साइकोमेट्रिक टेस्ट के जरिए अंतिम चयन किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाएं। भर्ती नोटिफिकेशन (Advt. No. BOB/HRM/REC/ADVT/2026/08) खोलें और उसे ध्यान से पढ़ें। इसके बाद Apply Online लिंक पर क्लिक करें। आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अनुभव सही-सही भरें। निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें। सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म को सबमिट कर दें। अंत में आवेदन फॉर्म और फीस रसीद का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें, ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर काम

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top