
AllahabadUniversity : ResearchRecruitment2026 : ResearchAssistantJobs : FieldInvestigatorVacancy : UniversityJobsIndia : ProjectBasedHiring : प्रयागराज से बड़ी अपडेट सामने आई है। University of Allahabad ने अपने एक रिसर्च प्रोजेक्ट के तहत नई भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह अवसर खास तौर पर उन अभ्यर्थियों के लिए है जो शोध कार्य से जुड़कर विश्वविद्यालय स्तर पर अनुभव हासिल करना चाहते हैं। सभी नियुक्तियां परियोजना आधारित और पूरी तरह अस्थायी होंगी।
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 8 पद भरे जाएंगे। इनमें 2 पद रिसर्च असिस्टेंट के लिए और 6 पद फील्ड इन्वेस्टीगेटर के लिए निर्धारित किए गए हैं। विश्वविद्यालय की ओर से साफ किया गया है कि सभी पद निश्चित अवधि के लिए होंगे…और परियोजना की आवश्यकता के अनुसार ही जारी रहेंगे।
रिसर्च असिस्टेंट के 2 पदों पर चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति 9 महीने के लिए की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को डेटा विश्लेषण रिपोर्ट तैयार करने और प्रोजेक्ट से जुड़े अकादमिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभानी होगी। आवेदन के लिए सामाजिक विज्ञान विषय में कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर डिग्री अनिवार्य है। साथ ही NET, M.Phil या Ph.D की योग्यता जरूरी रखी गई है। संबंधित शोध क्षेत्र में अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
वहीं फील्ड इन्वेस्टीगेटर के 6 पदों पर नियुक्ति 6 माह के लिए की जाएगी। यह पद उन अभ्यर्थियों के लिए उपयुक्त है जो फील्ड वर्क और सर्वेक्षण कार्य में रुचि रखते हैं। इस पद के लिए भी सामाजिक विज्ञान में 55 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर डिग्री जरूरी है। चयनित उम्मीदवारों को फील्ड में जाकर सर्वे करना, डेटा संग्रह करना और शोध से संबंधित जानकारी जुटानी होगी।
विश्वविद्यालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि केवल पात्रता पूरी करना साक्षात्कार के लिए चयन की गारंटी नहीं है। इंटरव्यू के समय सभी मूल दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा। साक्षात्कार में शामिल होने के लिए कोई यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा और चयन समिति का निर्णय अंतिम होगा। सभी पद अस्थायी हैं और आवश्यकता पड़ने पर समाप्त किए जा सकते हैं।
इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र और आवश्यक दस्तावेजों की स्व-सत्यापित प्रतियां ईमेल के माध्यम से भेज सकते हैं या विश्वविद्यालय द्वारा जारी गूगल फॉर्म लिंक के जरिए आवेदन कर सकते हैं।






