Dehradun News

आज इन जिलों में बारिश के आसार, आगे 30 मार्च तक क्या कहता है मौसम विभाग….पढिए

weather update
Ad

Weather Update | Uttarakhand Weather | Rain Alert | Snowfall Alert : उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र ने 30 मार्च तक का मौसम पूर्वानुमान जारी कर दिया है…जिसमें पहाड़ और मैदान के मौसम में अलग-अलग बदलाव देखने को मिलेंगे। Weather Update अगले छह दिनों तक जहां पहाड़ी जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है वहीं मैदानी क्षेत्रों में चार दिन मौसम शुष्क रहने के बाद दो दिन बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार 25 मार्च को गढ़वाल मंडल के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली के साथ कुमाऊं मंडल के बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। Rain Alert इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होगी, जबकि मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहेगा।

26 मार्च को भी इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। अन्य पहाड़ी जिलों में भी कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी रहने की संभावना है…जबकि मैदानों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

27 मार्च को मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। Yellow Alert इस दिन भी कई पहाड़ी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। हालांकि मैदानी इलाकों में इस दिन भी बारिश की संभावना नहीं है।

इसके बाद 29 और 30 मार्च को पूरे प्रदेश में मौसम बदलेगा। Statewide Rain इन दोनों दिनों में सभी जिलों में कहीं-कहीं बारिश होने का अनुमान है…जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में 3300 मीटर से ऊपर बर्फबारी जारी रह सकती है।

मौसम विभाग ने लोगों को खासतौर पर पहाड़ी इलाकों में सतर्क रहने की सलाह दी है….क्योंकि बदलते मौसम के चलते यात्रा और दैनिक जीवन प्रभावित हो सकता है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top