
Dehradun Railway Update : Raiwala Mega Block : Train Delay News : Kathgodam Dehradun Express : Indian Railways Update : March to August Train Schedule : रायवाला और देहरादून रेलवे स्टेशन के मध्य आगामी पांच महीनों तक मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। इस कारण मार्च से अगस्त माह तक ट्रेनों के संचालन पर आंशिक प्रभाव पड़ेगा।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार निर्धारित कार्यों के दौरान सप्ताह में तीन दिन कुछ ट्रेनों को 15 से 90 मिनट तक नियंत्रित कर चलाया जाएगा।
सीनियर डीसीएम ने कहा कि 11 मार्च से 14 अगस्त के बीच 14119 काठगोदाम–देहरादून एक्सप्रेस को विभिन्न तिथियों में देहरादून स्टेशन पर लगभग 90 मिनट नियंत्रित किया जाएगा। इसके अलावा 15119 बनारस–देहरादून जनता एक्सप्रेस को मार्ग में करीब 30 मिनट तथा 12401 कोटा–देहरादून एक्सप्रेस को लगभग 15 मिनट नियंत्रित कर संचालित किया जाएगा।
रेलवे प्रशासन का कहना है कि यह मेगा ब्लॉक आवश्यक अधोसंरचना कार्यों के लिए लिया जा रहा है। यात्रियों को न्यूनतम असुविधा हो…इसके लिए समय-समय पर सूचना दी जाएगी और संचालन व्यवस्था को समन्वित किया जाएगा।






