
Pushkar Singh Dhami : Khatima Visit : Public Grievances : Lohiahead Camp Office : Uttarakhand CM : Condolence Visit : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा दौरे के दूसरे दिन जनसंपर्क और संवेदनशील मुलाकातों के साथ अपना कार्यक्रम जारी रखा।
मुख्यमंत्री ने लोहियाहेड स्थित कैंप कार्यालय और हेलीपैड परिसर में जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। कई स्थानीय मुद्दों पर मौके पर ही अधिकारियों को कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
इसके बाद मुख्यमंत्री ग्राम भगचुरी पहुंचे, जहां उन्होंने स्वर्गीय मलकीत सिंह राणा के निधन पर उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। साथ ही वीरेंद्र मौर्य की माता स्वर्गीय सुन्दरी देवी के निधन पर भी उनके आवास जाकर परिजनों को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए परिवारजनों को ढांढस बंधाया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, दायित्वधारी अनिल कपूर डब्बू, फरजाना बेगम, नगर पालिका अध्यक्ष खटीमा रमेश चंद्र जोशी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रशासनिक अधिकारियों में डीएम उधम सिंह नगर नितिन सिंह भदौरिया, डीएम चम्पावत मनीष कुमार, एसएसपी मणिकांत मिश्रा, सीडीओ दिवेश शाशनी, एडीएम कौस्तुभ मिश्रा, एसपी नीहारिका तोमर और एसडीएम तुषार सैनी समेत अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।






