CM Corner

मुख्यमंत्री धामी ने पंचांग टेबल कैलेंडर का किया विमोचन

pushkar singh dhami
Ad

Dehradun CM Dhami Calendar Launch : Uttarakhand Panchang : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में एक विशेष पंचांग टेबल कैलेंडर का विमोचन किया। इस कैलेंडर का शीर्षक उत्तराखंड की मिट्टी से-नायक से जन नायक पुष्कर सिंह धामी रखा गया है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पंचांग केवल तिथि और वार की जानकारी तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें पक्ष, मास, पर्व और विशेष दिवसों का भी विस्तार से उल्लेख किया गया है। साथ ही पारंपरिक त्योहारों और व्रतों को भी इसमें शामिल किया गया है…जिससे लोगों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज को अपनी जड़ों से जोड़ने में अहम भूमिका निभाते हैं। इस कैलेंडर की संकल्पना मीडिया समन्वयक मदन मोहन सती द्वारा की गई है।

कैलेंडर में राज्य सरकार की योजनाओं, जनकल्याणकारी नीतियों और अब तक की प्रमुख उपलब्धियों को भी शामिल किया गया है। साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों को भी इसमें दर्शाया गया है।

कार्यक्रम के दौरान कई गणमान्य लोग मौजूद रहे…जिनमें मीडिया सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो. गोविंद सिंह, दीप कोश्यारी और किशोर भट्ट समेत अन्य लोग शामिल थे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top