
Pushkar Singh Dhami | Haridwar Kumbh 2027 | Ganga Corridor | RRTS Haridwar | Dehradun Metro Project : मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री Manohar Lal Khattar से मुलाकात कर कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे।
Pushkar Singh Dhami ने हरिद्वार में गंगा कॉरिडोर क्षेत्र के विकास के लिए बिजली लाइनों के भूमिगतकरण और सिस्टम को आधुनिक बनाने हेतु पहले चरण में 325 करोड़ और दूसरे चरण में करीब 425 करोड़ मंजूर करने का अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री ने बैठक में हरिद्वार के समग्र विकास को लेकर कई अहम मांगें भी रखीं। इनमें गंगा घाटों के सौंदर्यीकरण, आवासीय सुविधाओं को मजबूत करने और शहरी ढांचे के विस्तार के लिए केंद्र से सहयोग मांगा गया।
इसके साथ ही उन्होंने रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) को मेरठ के मोदीपुरम से आगे हरिद्वार तक बढ़ाने का प्रस्ताव भी रखा…जिससे कनेक्टिविटी बेहतर हो सके।
Pushkar Singh Dhami ने देहरादून, हरिद्वार और ऋषिकेश को जोड़ने वाले मेट्रो कॉरिडोर प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने की भी मांग की। उनका कहना है कि इससे धार्मिक पर्यटन और स्थानीय आवागमन दोनों को बड़ा फायदा मिलेगा।
बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री ने सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक रुख दिखाया। मुख्यमंत्री ने सहयोग के आश्वासन के लिए उनका आभार जताया।
इस मौके पर सीएम धामी ने उत्तराखंड की पहचान से जुड़े उत्पाद बद्री गाय का घी केंद्रीय मंत्री को भेंट किया।






