Dehradun News

देहरादून-पिथौरागढ़ विमान सेवा शुरू,15 घंटे का सफर एक घंटे में पूरा होगा

pushkar singh dhami
Ad

Dehradun–Pithoragarh Flight | UDAN Scheme | Alliance Air | Uttarakhand Connectivity : उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को नई रफ्तार देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट से देहरादून–पिथौरागढ़ विमान सेवा का शुभारंभ किया। Flight Service इस अवसर पर 42 सीटर एलाइंस एयर विमान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रामनवमी के अवसर पर शुरू हुई यह सेवा राज्य के लिए खास महत्व रखती है। Air Connectivity अब देहरादून से पिथौरागढ़ का सफर…जो पहले करीब 15 घंटे का था महज एक घंटे में पूरा किया जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि यह सेवा न सिर्फ आम लोगों के लिए सुविधाजनक है…बल्कि सामरिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण है। Strategic Importance इससे सीमांत क्षेत्रों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी और विकास को गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई UDAN Scheme का जिक्र करते हुए कहा कि इससे छोटे शहरों और दूरदराज के क्षेत्रों को हवाई नेटवर्क से जोड़ा जा रहा है। साथ ही  उड़ान 2.0 के तहत देश में नए एयरपोर्ट और हेलीपैड विकसित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य में हवाई सेवाएं अब जीवन रेखा बन चुकी हैं। Emergency Services आपदा, स्वास्थ्य और राहत कार्यों में इनकी भूमिका बेहद अहम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में वर्तमान में 26 हवाई मार्ग संचालित हो रहे हैं और हेलीपोर्ट व हेलीपैड की संख्या में भी तेजी से वृद्धि हुई है। इस सेवा से पिथौरागढ़ में पर्यटन, व्यापार और रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे।

इस मौके पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने वीडियो संदेश के जरिए शुभकामनाएं दीं…जबकि कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top