CM Corner

सीएम धामी के हाथों बाबा नीब करौरी पर बनी फिल्म का प्रोमो लॉन्च

Neem Karoli Baba Film Launch
Ad

Neem Karoli Baba Film Launch | Pushkar Singh Dhami | Spiritual Movie Promo | Sanatan Culture | Dehradun Event : देहरादून में आध्यात्मिकता और संस्कृति से जुड़ा एक खास आयोजन देखने को मिला…जब Pushkar Singh Dhami ने अपने शासकीय आवास पर बाबा नीब करौरी महाराज पर आधारित फिल्म के प्रोमो और पोस्टर का लोकार्पण किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फिल्म सिर्फ एक सिनेमाई प्रस्तुति नहीं…बल्कि श्रद्धा, भक्ति और मानवता के उच्च आदर्शों को समाज तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि Neem Karoli Baba का जीवन आज भी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा की शिक्षाएं सरलता, सेवा, करुणा और भक्ति पर आधारित हैं…जो आज के समय में बेहद प्रासंगिक हैं। ऐसे आध्यात्मिक विषयों पर बनने वाली फिल्में न केवल संस्कृति को सहेजती हैं…बल्कि नई पीढ़ी को अपने मूल्यों से जोड़ने का भी काम करती हैं।

उन्होंने उम्मीद जताई कि यह फिल्म समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगी और लोगों को भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों के प्रति जागरूक करेगी। साथ ही मुख्यमंत्री ने फिल्म से जुड़े कलाकारों, निर्देशक और पूरी टीम को इस सराहनीय प्रयास के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में योग गुरु Ramdev, Chidanand Saraswati, फिल्म निर्देशक Sharad Singh Thakur समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top