Champawat News

माँ पूर्णागिरी धाम से ‘धामी का’ संकल्प विकास, कार्यक्रमों उमड़ी भीड़ दे रही है भरोसा !

Ad

Uttarakhand News: Cm Dhami: Champawat News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का चंपावत दौरा आस्था, विकास और सांस्कृतिक प्रतिबद्धता का सशक्त संदेश देकर गया। विभिन्न कार्यक्रमों में उमड़ी भारी भीड़ ने उनके नेतृत्व और कार्यों पर जनविश्वास की मजबूत मुहर लगाई।

माँ पूर्णागिरी धाम से विकास का संकल्प

मुख्यमंत्री ने माँ पूर्णागिरी धाम मेले का शुभारंभ किया और मंदिर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी जनता के सामने रखी। उन्होंने बताया कि पार्किंग, पेयजल और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्थाओं को आधुनिक बनाया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। सरकार की प्राथमिकता तीर्थयात्रियों की सुविधा और सुरक्षा है।

शारदा और गोल्ज्यू कॉरिडोर को गति

प्रस्तावित शारदा कॉरिडोर पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। पहले चरण में 179 करोड़ रुपये की लागत से कार्यों की शुरुआत हो चुकी है। यह परियोजना आध्यात्मिक पर्यटन को नई पहचान देगी।
मास्टर प्लान के तहत लगभग 430 करोड़ रुपये की लागत से गोल्ज्यू कॉरिडोर के निर्माण की दिशा में भी तेजी लाई गई है, जिससे क्षेत्र के समग्र विकास को बल मिलेगा।

टनकपुर में आधुनिक आईएसबीटी

टनकपुर में 238 करोड़ रुपये की लागत से आईएसबीटी का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसके पूरा होने से स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों को आधुनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे आवागमन और अधिक सुगम बनेगा।

बेटियों के लिए उत्कृष्ट खेल सुविधाएं

दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य में गुणवत्ता व गति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बेटियों को उत्कृष्ट खेल सुविधाएं देना सरकार की जिम्मेदारी है और युवा शक्ति को सशक्त बनाना उनका संकल्प है।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में आत्मीय सहभागिता

मुख्यमंत्री काली कुमाऊँ होली रंग महोत्सव में शामिल हुए और होली मिलन समारोह में जनता से आत्मीय संवाद किया। हर कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ ने माहौल को उत्साह से भर दिया। खटीमा में आयोजित होली मिलन समारोह भी जनसमर्थन का बड़ा प्रमाण बना। रंगों में रंगी जनता, ढोल-नगाड़ों की गूंज और “धामी ज़िंदाबाद” के नारों के बीच यह आयोजन जनता और नेतृत्व के बीच गहरे भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक बन गया।

विपक्ष पर निशाना

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार सनातन संस्कृति और आस्था केंद्रों के संरक्षण और विकास के लिए प्रतिबद्ध है, जबकि कुछ लोग तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति में लगे हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि देवभूमि की अस्मिता की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और आवश्यकता पड़ने पर कठोर निर्णय लेने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
चंपावत और खटीमा का यह दौरा सिर्फ औपचारिक कार्यक्रमों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि आस्था, विकास और सांस्कृतिक प्रतिबद्धता का स्पष्ट संदेश देकर गया। उमड़ा जनसैलाब यह संकेत देता है कि प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन के साथ मजबूती से खड़ी नजर आ रही है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top