
Pushkar Singh Dhami : Godan film Uttarakhand : cow protection film India : tax free film Uttarakhand : Uttarakhand film policy : मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने देहरादून के सेंट्रियो मॉल में गौ संरक्षण पर आधारित फिल्म ‘गोदान’ देखी और इसे भारतीय संस्कृति व ग्राम्य जीवन से जुड़ा प्रेरणादायी प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि गाय ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक खेती और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस फिल्म को उत्तराखंड में टैक्स फ्री किया गया है…ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसे देखें और गौ संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़े। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गौशालाओं के सुदृढ़ीकरण, निराश्रित गोवंश की देखभाल और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए कई योजनाएं चला रही है।
फिल्म के निर्माता विनोद कुमार चौधरी और टीम को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को फिल्म निर्माण का प्रमुख केंद्र बनाने के लिए प्रभावी फिल्म नीति लागू की गई है। राज्य में शूटिंग को आसान बनाया गया है…सब्सिडी और सिंगल विंडो क्लीयरेंस की सुविधा दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता और संस्कृति फिल्मांकन के लिए उपयुक्त है…जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, गणेश जोशी और रेखा आर्य सहित कई लोग मौजूद रहे।






