CM Corner

100 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों पर CM धामी की मुहर, जानिए किन-किन जिलों को मिला फायदा!

pushkar singh dhami
Ad

PushkarSinghDhami | UttarakhandDevelopment | DehradunProjects | Infrastructure | EducationProjects : प्रदेश में विकास कार्यों को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षा, शहरी विकास और सड़क परियोजनाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी है।

सरकार ने हरिद्वार स्थित उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय में चहारदीवारी निर्माण के लिए उपलब्ध बजट से 1.50 करोड़ की स्वीकृति दी है। वहीं देहरादून के सहस्त्रधारा रोड क्षेत्र में शहरी विकास निदेशालय के नए कार्यालय भवन के निर्माण हेतु 62.64 करोड़ की परियोजना को मंजूरी मिली है…जिसमें चालू वित्तीय वर्ष में 5 करोड़ जारी किए जाएंगे।

उच्च शिक्षा को मजबूत करने के तहत सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के पिथौरागढ़ परिसर में विधि संकाय भवन निर्माण के लिए 3.13 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है।

क्षेत्रीय विकास कार्यों के अंतर्गत देहरादून के रायपुर क्षेत्र में कालंगा नहर पर कवरिंग कार्य के लिए 42.18 लाख की पहली किस्त जारी करने को मंजूरी दी गई है। इसके साथ ही ऊधमसिंह नगर के खटीमा क्षेत्र में राज्य मार्ग-70 के उन्नयन कार्य हेतु 34.44 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। चम्पावत जिले में नीड से नैनी तक नई ग्रामीण सड़क के निर्माण के लिए 6.58 करोड़ की धनराशि भी मंजूर की गई है।

इसके अलावा नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड निवास में विद्युत अनुरक्षण और मरम्मत कार्यों के लिए 2.73 करोड़ की स्वीकृति दी गई है।

सरकार के इन फैसलों से राज्य में बुनियादी ढांचे और शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top