Jobs

कोल इंडिया लिमिटेड ने 1700 पदों पर अप्रेंटिस भर्ती शुरू की….देखें डिटेल

SECLRecruitment2026
Ad

SECL Recruitment 2026 | Apprentice Jobs | Diploma Candidates | Fresher Apprentice | Online Application : कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) ने अप्रेंटिस पदों के लिए भर्ती नोटिस जारी किया है। इस भर्ती में कुल 1700 पद शामिल हैं…जिसमें स्नातक प्रशिक्षु, तकनीशियन प्रशिक्षु और नए प्रशिक्षु के पद शामिल हैं।

रिक्तियों का विवरण:

स्नातक प्रशिक्षु: 500 पद

तकनीशियन प्रशिक्षु: 1100 पद

फ्रेशर अप्रेंटिस: 100 पद
पदों में शामिल: ऑफिस असिस्टेंट, जनरल ड्यूटी असिस्टेंट, असिस्टेंट माइन सर्वेयर, सिक्योरिटी गार्ड आदि।

योग्यता:

तकनीशियन प्रशिक्षु: इंजीनियरिंग के संबंधित क्षेत्रों में डिप्लोमा जैसे खनन, सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल।

फ्रेशर अप्रेंटिस: न्यूनतम 10वीं या 11वीं पास और 31 मार्च 2026 तक कम से कम 18 वर्ष की आयु।

आवेदन प्रक्रिया:

आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन होंगे और किसी भी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं।

आवेदन की अंतिम तिथि: 31 मार्च 2026

आवेदन साइट पर लॉगिन कर नई यूजर आईडी बनाएं।

व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता, पद के अनुसार जानकारी भरें।

पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और प्रमाण पत्र अपलोड करें।

सभी जानकारी भरने के बाद फॉर्म सब्मिट करें और Acknowledgment/Confirmation Page डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।

चयन प्रक्रिया:

उम्मीदवारों का चयन योग्यता और आवश्यक मानकों के आधार पर किया जाएगा।

चयनित उम्मीदवार मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विभिन्न SECL इकाइयों में तैनात होंगे।

अनंतिम चयन सूची अप्रैल 2026 में घोषित की जाएगी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top