
हल्द्वानी: उत्तराखंड के युवा शतरंज खिलाड़ी तेजस तिवारी ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनका नाम Limca Book of Records में दर्ज हो गया है।
तेजस को यह सम्मान सबसे कम उम्र में FIDE रेटेड शतरंज खिलाड़ी बनने के लिए मिला है। उन्होंने यह उपलब्धि जून 2023 में महज 5 साल 5 महीने 7 दिन की उम्र में हासिल की थी।
इस रिकॉर्ड के लिए प्रमाणपत्र जून 2024 में जारी किया गया था…जो उन्हें अप्रैल 2026 में प्राप्त हुआ।
कम उम्र में दिखाई प्रतिभा
तेजस तिवारी ने मात्र 3.5 साल की उम्र से शतरंज खेलना शुरू कर दिया था। इसके बाद से उन्होंने लगातार अपने खेल से देश और विदेश में पहचान बनाई है।
पहले भी मिल चुका है सम्मान
इससे पहले तेजस को वर्ष 2024 में एक शतरंज टूर्नामेंट में भागीदारी के लिए Guinness World Records से भी प्रमाणपत्र मिल चुका है।
वर्तमान में तेजस हल्द्वानी के दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 3 के छात्र हैं।






