National News

कांग्रेस के दखल ने केजरीवाल को किया सत्ता से बाहर, दिल्ली के इन आंकड़ों पर डाले नजर


Delhi Election: BJP Wins: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 70 में से 48 सीटों पर विजय प्राप्त की, और लगभग दो-तिहाई सीटें अपने नाम कर ली। यह भाजपा के लिए बड़ी सफलता है क्योंकि वह पिछले 27 वर्षों से दिल्ली की सत्ता से बाहर थी। दूसरी ओर, आम आदमी पार्टी (AAP) को केवल 22 सीटों पर ही जीत मिली, जिससे पार्टी को बड़ा झटका लगा।

Ad

इस चुनाव में AAP के प्रमुख नेता भी हार के शिकार हुए। नई दिल्ली सीट पर आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा से शिकस्त मिली। इसके अलावा, जंगपुरा सीट से AAP के वरिष्ठ नेता और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी हार गए। इस चुनाव में कांग्रेस खाता भी नहीं खुला। इस प्रकार, दिल्ली की जनता ने इस बार बीजेपी को भारी बहुमत से समर्थन दिया, जबकि AAP को सत्ता से बाहर कर दिया। आप और कांग्रेस ने अलग-अलग चुनाव लड़ने का फैसला किया था। लोकसभा में दोनों ही दल INDIA गठबंधन का हिस्सा थे लेकिन विधानसभा में बात नहीं बनी। कांग्रेस के दखल ने आप को दिल्ली से बाहर करने में अहम योगदान दिया।

Join-WhatsApp-Group

नई दिल्ली: परवेश साहिब सिंह की शानदार जीत
नई दिल्ली सीट पर भाजपा के परवेश साहिब सिंह ने 30,088 वोटों से जीत दर्ज की। आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल को 25,999 वोट मिले और वह 4089 वोटों के अंतर से हार गए। वहीं कांग्रेस के संदीप दीक्षित को 4,568 वोट मिले और वह तीसरे स्थान पर रहे।

ग्रेटर कैलाश: सौरभ भारद्वाज को हार का सामना
ग्रेटर कैलाश सीट पर भाजपा की शिखा रॉय ने 31,188 वोटों के अंतर से आम आदमी पार्टी के तीन बार के विधायक सौरभ भारद्वाज को हराया। शिखा रॉय को 49,594 वोट मिले, जबकि सौरभ भारद्वाज को 46,406 वोट मिले। कांग्रेस के गर्वित सिंघवी को 6,711 वोट मिले और वह तीसरे स्थान पर रहे।

जंगपुरा: तरविंदर सिंह मारवाह की जीत
भा.ज.पा. उम्मीदवार तरविंदर सिंह मारवाह ने 38,859 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की। आम आदमी पार्टी के मनीष सिसोदिया को 38,184 वोट मिले और वह महज 675 वोटों के अंतर से हार गए। कांग्रेस के फरहद सूरी को 7,350 वोट मिले।

राजेंद्र नगर: उमंग बजाज की जीत
राजेंद्र नगर सीट पर भाजपा के उमंग बजाज ने 46,671 वोट के साथ जीत दर्ज की। आम आदमी पार्टी के दुर्गेश पाठक को 45,440 वोट मिले और वह 1,231 वोटों के अंतर से हार गए। कांग्रेस के विनीत यादव को 4,015 वोट मिले।

मादीपुर: कैलाश गंगवाल की बड़ी जीत
भा.ज.पा. के कैलाश गंगवाल ने 52,019 वोट प्राप्त कर मादीपुर सीट पर जीत हासिल की। आम आदमी पार्टी की राखी बिड़ला को 41,120 वोट मिले और वह दूसरे स्थान पर रही। कांग्रेस के जय प्रकाश पंवार को 17,958 वोट मिले और वह तीसरे स्थान पर रहे। भाजपा ने 10,899 वोटों के अंतर से आम आदमी पार्टी को हराया।

मालवीय नगर: सतीश उपाध्याय की करीबी जीत
मालवीय नगर सीट पर भाजपा के सतीश उपाध्याय ने 39,564 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की। आम आदमी पार्टी के सोमनाथ भारती को 37,433 वोट मिले और वह 2,131 वोटों के मामूली अंतर से हार गए। कांग्रेस के जीतेन्द्र कुमार कोचर को 6,770 वोट मिले।

बादली: दीपक चौधरी की बड़ी जीत
भा.ज.पा. के अहीर दीपक चौधरी ने 61,192 वोट प्राप्त कर बादली सीट पर जीत दर्ज की। आम आदमी पार्टी के अजेश यादव को 46,029 वोट मिले और दोनों के बीच 15,000 वोटों का अंतर रहा। कांग्रेस के देवेंद्र यादव को 41,071 वोट मिले।

छतरपुर: करतार सिंह तंवर की विजय
भा.ज.पा. के करतार सिंह तंवर ने 80,469 वोट प्राप्त कर छतरपुर सीट पर जीत हासिल की। आम आदमी पार्टी के ब्रह्म सिंह तंवर को 74,230 वोट मिले और वह 6,239 वोटों के अंतर से हार गए। कांग्रेस के राजेंद्र सिंह तंवर को 6,601 वोट मिले।

कस्तूरबा नगर: नीरज बसोया की जीत
भा.ज.पा. के नीरज बसोया ने 38,067 वोट प्राप्त कर कस्तूरबा नगर सीट पर जीत दर्ज की। कांग्रेस के अभिषेक दत्त को 27,019 वोट मिले और वह दूसरे स्थान पर रहे। आम आदमी पार्टी के रमेश पहलवान को 18,617 वोट मिले और वह तीसरे स्थान पर रहे। भाजपा ने 11,048 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।

महरौली: गजेन्द्र सिंह यादव की जीत
महरौली सीट पर भाजपा के गजेन्द्र सिंह यादव ने 48,349 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की। आम आदमी पार्टी के महेंद्र चौधरी को 46,567 वोट मिले और दोनों के बीच जीत का अंतर महज 1,782 वोट रहा। कांग्रेस की पुष्पा सिंह को 9,338 वोट मिले।

नांगलोई जाट: मनोज कुमार शौकीन की बड़ी जीत
भा.ज.पा. के मनोज कुमार शौकीन ने 75,272 वोट प्राप्त कर नांगलोई जाट सीट पर जीत दर्ज की। आम आदमी पार्टी के रघुविंदर शौकीन को 49,021 वोट मिले। भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच 26,251 वोटों का अंतर था। कांग्रेस के रोहित चौधरी को 32,028 वोट मिले।

संगम विहार: चंदन कुमार चौधरी की नजदीकी जीत
संगम विहार सीट पर भाजपा के चंदन कुमार चौधरी ने 54,049 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की। आम आदमी पार्टी के दिनेश मोहनिया को 53,705 वोट मिले और वह सिर्फ 344 वोटों से हार गए। कांग्रेस के हर्ष चौधरी को 15,863 वोट मिले।

तिमारपुर: सूर्य प्रकाश खत्री की जीत
तिमारपुर सीट पर भाजपा के सूर्य प्रकाश खत्री ने 55,941 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की। आम आदमी पार्टी के सुरिंदर पाल सिंह (बिट्टू) को 54,773 वोट मिले और वह महज 1,168 वोटों से हार गए। कांग्रेस के लोकेंद्र कल्याण सिंह को 8,361 वोट मिले।

त्रिलोकपुरी: रवि कांत की बहुत ही करीबी जीत
त्रिलोकपुरी सीट पर भाजपा के रवि कांत ने 58,217 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की। आम आदमी पार्टी की अंजना परचा को 57,825 वोट मिले और वह महज 392 वोटों के अंतर से हार गईं। कांग्रेस के अमरदीप को 6,147 वोट मिले और वह तीसरे स्थान पर रहे।

To Top