Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: कोरोनावायरस का खतरा, अब बॉर्डर पर होगी पर्यटकों की सैंपलिंग

करीब 33 हज़ार पर्यटकों ने किया नैनीताल का रुख, ढाई हज़ार लोगों को NO Entry
Ad

हल्द्वानी: कोरोनावायरस की चौथी लहर का डर अब लगने लगा है। राजधानी दिल्ली के बाद कई राज्यों में कोरोनावायरस के केस बढ़ने लगे और ऐसे में सुरक्षा के तमाम इंतजाम किए जा रहे हैं। नैनीताल जिले में भी जिलाधिकारी द्वारा मास्क को अनिवार्य कर दिया गया है। इसके लिए अभियान चलाया जाएगा और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ चालान की कार्यवाही की जाएगी। बिना मास्क पहने पकड़े जाने पर 500 से एक हजार रुपए जुर्माना वसूला जा सकता है। नैनीताल जिला टूरिज्म के लिहाज से बेहद अहम है। गर्मियों के सीजन में रिकॉर्ड सैलानी नैनीताल पहुंचते हैं।

नौकुचियाताल में दो संक्रमित मिले हैं। इनमें एक पुरुष और एक महिला है यह दोनों लोग उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे थे। जांच करने पर दोनों संक्रमित पाए गए और उन्हें क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है।

यह भी देखने को मिला है कि पर्यटक स्थलों में लोग बिना मास्क घूम रहे हैं, जो खतरे को न्योता दे रहा है। कोरोनावायरस के मामलों में हो रही बढ़ोतरी को रोकने के लिए उधम सिंह नगर जिले की सीमाओं पर शनिवार और रविवार को पर्यटकों की कोरोना जांच की जाएगी।

Ad
To Top