Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी के दीपक जोशी हॉकी के लीडिंग पैनल में हुए शामिल, आप भी दें बधाई


Haldwani news: Hockey: Deepak Joshi: हॉकी के मैदान से एक अच्छी खबर सामने आ रही है। जहां हलद्वानी के गोविंदपुर गढ़वाल निवासी अंतरराष्ट्रीय अंपायर दीपक जोशी का अंतरराष्ट्रीय हॉकी संघ की ओर से अंपायरिंग के सर्वश्रेष्ठ पैनल ( लीडिंग पैनल ) में प्रमोशन किया गया है। विश्व के श्रेष्ठ अंपायरों के पैनल में आने के बाद दीपक को अब ओलंपिक और वर्ल्ड कप जैसी प्रतियोगिताओं में अंपायरिंग का भी मौका मिलेगा। ( Deepak joshi got promotion for umpiring in leading panel in hockey )

प्रमुख टूर्नामेंटों में अंपायरिंग की

बता दें की दीपक मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के कोल गांव के रहने वाले हैं। दीपक जोशी उत्तराखंड खेल विभाग में हॉकी कोच के रूप में खेल छात्रावास हरिद्वार में अपनी सेवा दे रहे हैं। दीपक ने 2015 से अब तक कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व भी किया है। 35 वर्षीय दीपक ने पुरुषों के लिए 2018 और 2022 राष्ट्रमंडल खेलों, पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए 2021-22 एफआईएच हॉकी प्रो लीग, उत्तर प्रदेश हॉकी जूनियर विश्व कप पुरुष लखनऊ 2016, एफआईएच ओडिशा हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप भुवनेश्वर 2021 और घाना में पुरुषों और महिलाओं के लिए 13वें अफ्रीकी खेलों जैसे कुछ प्रमुख टूर्नामेंटों में अंपायरिंग की है।  ( Deepak joshi had done umpiring in many tournaments )

Join-WhatsApp-Group

64 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले

दीपक ने 64 अंतरराष्ट्रीय मुक़ाबलों में योगदान दिया है।वे अंतरराष्ट्रीय हॉकी संघ के लेवल तीन के कोच भी हैं। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष डॉ. दिलीप टिर्की ने बधाई देते हुए कहा, एफआईएच इंटरनेशनल पैनल में उनकी पदोन्नति आउटडोर अंपायर के रूप में उनकी कड़ी मेहनत और कौशल का प्रमाण है। हमें पूरा विश्वास है कि वे मैदान पर निष्पक्ष और निडर निर्णय के साथ अंतरराष्ट्रीय मंच पर हमें गौरवान्वित करते रहेंगे। दीपक की इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है।

To Top