
Uttarakhand: Haldwani: Rajnath Singh: नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जानकारी दी है कि राजनाथ सिंह 21 मार्च 2026 को एक दिवसीय जनपद नैनीताल दौरे पर आ रहे हैं। उनके प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार रक्षा मंत्री सुबह 11:10 बजे पालम एयरपोर्ट, दिल्ली से प्रस्थान कर दोपहर 12:10 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
इसके बाद वे 12:20 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 12:40 बजे आर्मी हेलीपैड हल्द्वानी पहुंचेंगे। यहां से कार द्वारा 12:55 बजे एमबी इंटर कॉलेज मैदान पहुंचकर उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित जनसभा में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के बाद रक्षा मंत्री दोपहर 2:15 बजे एमबी इंटर कॉलेज मैदान से आर्मी हेलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगे और 2:55 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से वे अपराह्न 3:25 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
रक्षा मंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां तेज कर दी हैं और सुरक्षा व्यवस्था को भी सख्त किया जा रहा है।






