
PM Modi Dehradun Visit | Delhi Dehradun Expressway Inauguration | Dehradun Administration | Savin Bansal DM | Uttarakhand News : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित देहरादून दौरे और दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस हाईवे के लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है।
इसी क्रम में जिलाधिकारी सविन बंसल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल ने आशारोड़ी से गढ़ीकैंट स्थित महेंद्र ग्राउंड तक स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को सड़क सुधार, डिवाइडर मरम्मत, पेंटिंग, सफाई और सौंदर्यीकरण के कार्य तत्काल पूरा करने के निर्देश दिए गए। साथ ही पूरे मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम स्थल महेंद्र ग्राउंड में पंडाल, बैठने की व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, मोबाइल शौचालय और अन्य सुविधाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि तैयारियों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें।
प्रशासन का लक्ष्य है कि प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर हर व्यवस्था सुचारू और व्यवस्थित रहे।






