Jobs

DTC ने ट्रैफिक और मैकेनिकल विभाग में सीनियर मैनेजर पदों पर निकाली भर्ती

DTCRecruitment2026
Ad

DTC Recruitment 2026 : Senior Manager Vacancy : Delhi Transport Corporation Jobs : Government Job Update : Traffic Department Vacancy : Mechanical Department Recruitment : दिल्ली परिवहन निगम (DTC) ने सीनियर मैनेजर के 61 पदों पर भर्ती के लिए नियम जारी कर दिए हैं। यह भर्ती ट्रैफिक और मैकेनिकल विभाग में की जाएगी। निगम के अनुसार इन पदों को सीधी भर्ती, पदोन्नति और स्थानांतरण के माध्यम से भरा जाएगा। इस बार योग्यता और अनुभव को प्राथमिकता दी जाएगी।

मैकेनिकल विभाग में सीनियर मैनेजर के 30 पद हैं। इनमें 20 पद पदोन्नति से और 10 पद सीधी भर्ती से भरे जाएंगे। यह ग्रुप ‘ए’ का पद है। वेतनमान 15,600 से 39,100 रुपये के बीच होगा…साथ में 6,600 रुपये ग्रेड पे मिलेगा। यह 7वें वेतन आयोग के लेवल-11 के अनुसार है। सीधी भर्ती के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष तय की गई है। उम्मीदवार के पास मैकेनिकल या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में डिग्री और कम से कम 8 वर्ष का अनुभव होना जरूरी है।

वहीं ट्रैफिक विभाग में 31 पद भरे जाएंगे। इनमें 20 पद पदोन्नति से और 11 पद सीधी भर्ती से होंगे। उम्मीदवार के पास स्नातकोत्तर डिग्री और बस संचालन या सड़क परिवहन क्षेत्र में कम से कम 8 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को 2 वर्ष की परिवीक्षा अवधि से गुजरना होगा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top