National News

कैंसर भी नहीं रोक पाया सपना…कीमो के बीच तैयारी कर GATE 2026 में 75वीं रैंक हासिल!

Gurudatt Dave
Ad

GATE 2026 Success Story : Gurudatt Dave : AIR 75 Electronics : AIR 333 Electrical : Cancer Warrior Student : Motivation Story : गुजरात के वडोदरा के रहने वाले गुरुदत्त दवे ने वो कर दिखाया…जो आम हालात में भी मुश्किल माना जाता है। इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर के इस छात्र ने GATE 2026 में इलेक्ट्रॉनिक्स में ऑल इंडिया रैंक 75 और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में AIR 333 हासिल कर सबको चौंका दिया।

बीमारी से जंग, पढ़ाई के साथ

GATE 2026 Success Story सिर्फ एक परीक्षा की सफलता नहीं…बल्कि जिंदगी की सबसे कठिन लड़ाई जीतने की कहानी है। पिछले दो सालों से गुरुदत्त स्टेज IV लिंफोमा (कैंसर) जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। मार्च 2024 में जब उन्हें लगातार दर्द की शिकायत हुई तब जांच में यह बीमारी सामने आई। लेकिन जहां आम इंसान टूट जाता है वहीं गुरुदत्त ने खुद को संभाला और लड़ने का फैसला किया।

कीमोथेरेपी के बीच तैयारी

मुनि सेवा आश्रम गोरज में उनके 6 कीमोथेरेपी सेशन हुए। हर सेशन के बाद का पहला हफ्ता बेहद दर्दनाक होता था जब वह पूरी तरह बेड रेस्ट पर रहते थे। लेकिन जैसे ही तबीयत थोड़ी संभलती, गुरुदत्त फिर से किताबों के साथ बैठ जाते।

यही जज्बा उन्हें दूसरों से अलग बनाता है।

GATE 2026 Success Story के इस पहलू ने लाखों युवाओं को यह सिखाया है कि असली लड़ाई दिमाग और हौसले की होती है।

पहले भी झटके, फिर भी नहीं रुके

गुरुदत्त का सफर पहले से ही आसान नहीं था। इंजीनियरिंग के दौरान बैकलॉग की वजह से उन्हें एक साल डिटेन भी होना पड़ा। उन्होंने पहली बार 2025 में GATE दिया…जहां उन्हें इलेक्ट्रिकल में AIR 1334 मिली। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। 2026 में नई रणनीति के साथ दो विषयों (इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिकल) में परीक्षा दी और शानदार सफलता हासिल की।

सपना: IISc बेंगलुरु में रिसर्च

साधारण परिवार से आने वाले गुरुदत्त के पिता MSU में गैर-तकनीकी पद पर काम करते हैं। अब उनका सपना है कि वह भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बेंगलुरु से रिसर्च करें और देश के लिए कुछ बड़ा योगदान दें। वह अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार, दोस्तों और मेंटर्स को देते हैं…जिन्होंने हर मुश्किल वक्त में उनका साथ दिया।

संघर्ष ने सिखाया असली सबक

GATE 2026 Success Story हमें यह सिखाती है कि जिंदगी में आने वाली मुश्किलें हमें रोकने नहीं…बल्कि मजबूत बनाने आती हैं। गुरुदत्त दवे की कहानी हर उस व्यक्ति के लिए प्रेरणा है, जो छोटी परेशानियों से हार मान लेता है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top