National News

17 बार फेल, फिर भी नहीं मानी हार… ड्राइवर के बेटे ने UPSC में कर दिखाया कमाल, बन गया IPS!

VivekYadav
Ad

Vivek Yadav IPS Success Story : UPSC 2025 Rank 487 : Motivation Story : Success After Failure : Small Town to IPS : हौसलों की उड़ान सच्ची हो तो आसमान भी छोटा पड़ जाता है…

मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के छोटे से कस्बे चंदेरी से निकलकर आईपीएस अफसर बनना कोई आसान सफर नहीं होता। लेकिन विवेक यादव ने यह कर दिखाया। उनकी कहानी आज उन लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है…जो बार-बार असफल होने के बाद हार मान लेते हैं।

संघर्ष से सफलता तक का सफर

Vivek Yadav IPS Success Story सिर्फ सफलता की कहानी नहीं…बल्कि 17 असफलताओं से निकली एक मजबूत जिद की मिसाल है। विवेक यादव रातों-रात सफल नहीं हुए। इसके पीछे कई सालों का संघर्ष और लगातार मिली असफलताओं का अनुभव छिपा है। उनके पिता नवलसिंह यादव चंदेरी नगर पालिका में ड्राइवर हैं, जबकि उनकी मां आंगनवाड़ी सहायिका होने के साथ-साथ सिलाई का काम भी करती हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद माता-पिता ने कभी उनके सपनों को टूटने नहीं दिया।

असफलताओं को बनाया ताकत

अक्सर लोग दो-तीन बार असफल होने के बाद रास्ता बदल लेते हैं…लेकिन विवेक यादव ने हर हार को अपनी ताकत बनाया। उन्होंने जिन परीक्षाओं में असफलता झेली, उनमें शामिल हैं:

नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा
NDA
UPSC (तीन प्रयास)
MPPSC
UPPSC (इंटरव्यू में असफलता)
CAPF
पटवारी परीक्षा
SSC, KVS, JRF

लेकिन हर बार उन्होंने अपनी गलतियों से सीखा और आगे बढ़ते गए।

मेहनत रंग लाई – बने IPS

Vivek Yadav IPS Success Story का सबसे अहम मोड़ तब आया, जब उन्होंने UPSC 2025 में 487वीं रैंक हासिल की। यह उनका पांचवां प्रयास था। दिलचस्प बात यह है कि इससे पहले उनका चयन रेलवे में असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर हो चुका था और वे लखनऊ में ट्रेनिंग कर रहे थे। लेकिन उनका सपना था …खाकी वर्दी पहनना। ट्रेनिंग के साथ-साथ पढ़ाई जारी रखी और आखिरकार IPS बनकर अपने लक्ष्य को हासिल किया।

शिक्षा: छोटे कस्बे से बड़े सपने

विवेक यादव ने अपनी शुरुआती पढ़ाई चंदेरी के सरस्वती विद्या मंदिर से की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज से हिस्ट्री ऑनर्स में ग्रेजुएशन किया और फिर IGNOU से पोस्ट ग्रेजुएशन पूरा किया। यह साबित करता है कि अगर मेहनत सच्ची हो…तो छोटा शहर कभी बाधा नहीं बनता।

Vivek Yadav IPS Success Story हमें सिखाती है कि असफलताएं अंत नहीं होतीं…बल्कि एक नई शुरुआत होती हैं। अगर आप अपनी गलतियों से सीखते हैं और लगातार प्रयास करते रहते हैं…तो सफलता जरूर मिलती है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top