Dehradun News

2025 में खेती बदलने वाली है! उत्तराखंड को मिलेंगे 3800 करोड़…जानें कैसे

Uttarakhand Agriculture Schemes 2025
Ad

देहरादून: उत्तराखंड के किसानों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य की कृषि योजनाओं को गति देने और आधुनिक बनाने के लिए केंद्र से सहयोग मांगा।

बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तराखंड की कृषि परियोजनाओं के लिए करीब ₹3800 करोड़ की सैद्धांतिक सहमति दी। मुख्यमंत्री धामी ने इसके लिए उनका विशेष आभार जताया और कहा कि यह सहयोग राज्य की कृषि व्यवस्था को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

मुख्यमंत्री ने जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा, फार्म मशीनरी बैंक की स्थापना और कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने की दिशा में केंद्र से सहयोग मांगा। इसके साथ ही स्टेट मिलेट मिशन को प्रभावी ढंग से संचालित करने और बीज आपूर्ति प्रणाली को मजबूत करने के लिए भी चर्चा हुई।

राज्य में सेब उत्पादन को बेहतर बनाने के लिए उच्च गुणवत्ता वाली नर्सरी, कोल्ड स्टोरेज, सॉर्टिंग और ग्रेडिंग यूनिट की स्थापना का प्रस्ताव रखा गया। इसके साथ ही कीवी और ड्रैगन फ्रूट मिशन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र से मदद की बात भी कही गई।

मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तराखंड में मशरूम और एग्जॉटिक वेजिटेबल्स को बढ़ावा देने के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना तथा पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय में एग्रो टूरिज्म स्कूल शुरू करने का प्रस्ताव भी रखा गया है।

मुख्यमंत्री धामी ने ने कहा कि मैं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने उत्तराखंड की कृषि योजनाओं के लिए 3800 करोड़ की सहमति प्रदान की। यह राज्य के किसानों के लिए एक नई उम्मीद और संभावनाओं का रास्ता खोलेगा।

Ad Ad Ad
To Top