Dehradun News

देहरादून एयरपोर्ट से पहली बार रात में उड़ान, जानें किराया और समय

DehradunNightFlight
Ad

Dehradun Night Flight | Air India Express | Summer Schedule 2026 | Dehradun Bangalore Flight | Night Travel : देहरादून से बड़ी खबर है। दून एयरपोर्ट से पहली बार रात्रि उड़ान सेवा शुरू होने जा रही है। एयर इंडिया एक्सप्रेस 1 अप्रैल से समर शेड्यूल के तहत देहरादून-बंगलूरू रूट पर रात की फ्लाइट संचालित करेगी।

उड़ान का समय और किराया

बंगलूरू से उड़ान: शाम 5:25 बजे

देहरादून पहुंचने का समय: रात 8:30 बजे

देहरादून से उड़ान: रात 9 बजे

बंगलूरू पहुंचने का समय: देर रात 12:05 बजे

एक तरफ का किराया: 9198

फिलहाल यह फ्लाइट 1 से 15 अप्रैल तक संचालित होगी। यात्री संख्या बढ़ने पर इसे नियमित किया जा सकता है।

एयरपोर्ट निदेशक भूपेश सीएच नेगी ने कहा कि दून एयरपोर्ट को डीजीसीए ने 9 फरवरी 2012 को नाइट लैंडिंग की अनुमति दी थी। इसके बाद से सेना और निजी चार्टर्ड विमान रात में उड़ान भर रहे हैं…लेकिन यह पहली बार शेड्यूल के अनुसार नियमित रात्रि उड़ान होगी।

यात्रा और पर्यटन सीजन में अन्य एयरलाइंस भी रात्रि उड़ान शुरू कर सकती हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top